दिल्ली में भीषण अग्निकांड पर हमारी कवरेज लगातार जारी है. मालवीय नगर के एक होटल में आग से 21 लोगों की मौत हुई है. जबकि 40 लोगों को बचाया गया है. इस मामले में बड़ा खुलासा ये हुआ है कि मरने वालों में ज्यादातर विदेशी नागरिक हैं. और चौंकाने वाला खुलासा ये भी कि इस होटल को फायर का NOC नहीं था. लापरवाही की दूसरी बड़ी बात ये कि अवैध तरीके से होटल में निर्माण किया गया था.