संसद में राहुल गांधी के संबोधन के बाद उनकी और केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के बीच बहस संसद के बाहर गुस्से में बदल गई. राहुल ने बिट्टू को 'गद्दार' कहा और बिट्टू ने जवाब में राहुल को देश का दुश्मन कहा. बीजेपी ने इस मुद्दे को सिख समुदाय के अपमान से जोड़ते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू किया. कांग्रेस ने भी अपने सिख नेताओं के जरिए पलटवार किया.