देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अब ब्रेड और पाव की कीमतों में 5 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे आम लोगों के रोजमर्रा के खर्च पर असर पड़ना तय माना जा रहा है. लोकल बेकरियों का कहना है कि प्लास्टिक पैकेजिंग, ट्रांसपोर्टेशन, आयातित कच्चे माल की बढ़ती लागत और कमजोर होते रुपये के कारण प्रोडक्शन कॉस्ट काफी बढ़ गई है, जिसके चलते कीमतें बढ़ाना मजबूरी बन गया. मुंबई में वड़ा पाव सिर्फ एक फूड आइटम नहीं बल्कि शहर की पहचान है, जिसे हर दिन लाखों लोग खाते हैं.