आज ईरान ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अपने तेवर और कड़े कर लिए. ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी ने राष्ट्रपति ट्रंप के X पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा है कि, ईरानी आपकी खोखली धमकियों से नहीं डरते. ट्रंप ने अपनी X पोस्ट में लिखा था कि अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रूट ईरान नहीं खोलता है तो अमेरिका उस पर 20 गुना ज्यादा प्रहार करेगा. ईरान ने आज अमेरिका और इजरायल से रूस और चीन के सीजफायर प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया.