गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों के बीच राजनीति घटनाक्रम बहुत तेजी से बदल रहे है. 2006 के IPS अधिकारी मनोज निनामा ने औपचारिक रूप से बीजेपी ज्वाइन कर ली है. बीजेपी ने उन्हें जिला पंचायत चुनाव का टिकट भी दे दिया है. मनोज निनामा 72 घंटे पहले तक गांधी नगर में ट्रैफिक ब्रांच के महा निरिक्षक के पद पर तैनात थे.