गुजरात विधानसभा के बजट सत्र से पहले विधानसभा के डिप्टी स्पीकर के लिए नामांकन किया गया, जिसमें बीजेपी की ओर से विधायक और पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने नामांकन किया तो वहीं कांग्रेस से विधायक शैलेश परमार ने नामांकन भरा. बीजेपी ने इस पद के लिए ओबीसी चेहरा चुना है वहीं कांग्रेस ने दलित चेहरे को उम्मीदवार बनाया है.