भोपाल में ट्विशा शर्मा की मौत को लेकर एक जज सवालों के घेरे में है, भोपाल पुलिस की जांच पर उंगलियां उठ रही है. वजह है भोपाल के हाईप्रोफाइल फैमिली में बहू की रहस्यमय मौत. पूरा मामला है भोपाल में उपभोक्ता फोरम की न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के घर का. गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी घर की छत पर फंदे से झूलती मिली.