मिडिल ईस्ट की कोख से विनाश का लावा फूट चुका है और आज जंग का आठवां दिन है. आसमान से मौत बरस रही है और जमीन पर बारूद का बिछौना है. तेहरान की गलियों में आज सन्नाटा नहीं, इजराइली लड़ाकू विमानों की दहाड़ है. इजराइल के 80 फाइटर जेट्स ने ईरान के परमाणु गुरूर को मिट्टी में मिला दिया है. इस्फहान से लेकर मेहराबाद तक आज सिर्फ मलबे का ढेर और काला धुआं है. लेकिन असली हड़कंप मचा है व्हाइट हाउस के उस 'डेथ वॉरंट' से जिसमें राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के सामने बिना शर्त सरेंडर की चेतावनी दी है.