आज का दंगल महिला आरक्षण पर है. आज हमारे देश की सबसे बड़ी पंचायत ये चर्चा करने बैठी है कि मुल्क की आधी आबादी को तिहाई हक कैसे कैसे दिया जाए. देश की संसद में महिला आरक्षण कानून लागू करने के लिए पेश किये गए 3 विधेयकों पर चर्चा हो रही है. इसमें एक संविधान संशोधन विधेयक है. दूसरा केंद्रशासित प्रदेशों में कानून में संशोधन का विधेयक है और तीसरा परिसीमन का विधेयक है. इसमें से दो विधेयक कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पेश किए हैं और केंद्रशासित प्रदेशों वाला विधेयक गृह मंत्री अमित शाह ने पेश किया. इन विधेयकों पर चर्चा शुरू हुई है. दो दिनों तक करीब 15-18 घंटे तक की चर्चा हो सकती है. कल यानी 17 अप्रैल को शाम 4 बजे तीनों विधेयकों पर मतदान होना है. आज की चर्चा में मंत्रियों के अलावा विपक्ष की ओर से सदन के उपनेता गौरव गोगोई और विपक्षी दलों की ओर से अखिलेश यादव से लेकर तमाम नेताओं ने अपनी अपनी बातें रखी हैं.