आज पाकिस्तान की संसद को भंग कर दिया गया. पाक के राष्ट्रपति ने इमरान सरकार की सिफारिश पर मुहर लगा दी है. आज सुबह जब पाकिस्तान में अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया और इमरान खान ने नेशनल असेंबली भंग करने की सिफारिश की. सिफारिश करने के बाद इमरान खान ने पाकिस्तान की आवाम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं स्पीकर के फैसले पर हर पाकिस्तानी को बधाई देता हूं. अविश्वास प्रस्ताव हमारे खिलाफ एक विदेशी साजिश थी. पाकिस्तान को तय करना चाहिए कि उन पर कौन शासन करे. किसी भी विदेशी ताकत को ये तय करने का हक नहीं है. मैंने राष्ट्रपति को विधानसभा भंग करने के लिए लिखा है. लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव होने चाहिए. मैं पाकिस्तान के लोगों से चुनाव की तैयारी करने का आह्वान करता हूं. इमरान खान के 'खेल' ने विपक्ष को किया 'फेल'? देखें दंगल.