आज सबसे पहले हम आपको अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच शुरू हो चुकी भीषण जंग के बारे में बताएंगे. पाकिस्तान के हमले के बाद Afghan Border Forces'' के जवानों ने जबरदस्त पलटवार किया और पाकिस्तान पर इस साल का सबसे बड़ा हमला किया. इस हमले में पाकिस्तान के 50 से ज्यादा सैनिक मारे गए और तालिबान ने पाकिस्तान की 19 चौकियों पर कब्जा कर लिया. दावा किया जा रहा है पाकिस्तान के सैनिक पीठ दिखाकर भाग रहे हैं और तालिबान की सेना ने उनके हथियारों को भी अपने कब्जे में ले लिया.