अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सख्त ऐलान के बाद ईरान में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने ईरान के कई सैन्य और रणनीतिक ठिकानों पर भीषण बमबारी की है, जिसमें सैन्य ठिकाने और ऊर्जा से जुड़े महत्वपूर्ण केंद्र निशाने पर रहे. इस हमले के बाद पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर पहुंच गया है और ईरान की जवाबी कार्रवाई की आशंका भी बढ़ गई है. अमेरिका का ताजा हमला पश्चिम एशिया को एक बड़े युद्ध की ओर धकेल सकता है, जिसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था और तेल आपूर्ति पर पड़ना तय माना जा रहा है.