ओडिशा: हथियारबंद लुटेरों ने ज्वेलरी शॉप में की लूट, 6 दिन बाद भी खाली हाथ पुलिस

ओडिशा के क्योंझर जिले के हरिचंदनपुर बाजार में हथियारबंद लुटेरों ने एक ज्वेलरी दुकान में घुसकर लाखों की लूट को अंजाम दिया. लुटेरे दुकान में घुसते ही पिस्तौल और हथियार लहराते रहे और 7–8 मिनट में सारा माल समेटकर भाग निकले. वारदात का वीडियो CCTV में कैद हुआ लेकिन घटना के 6 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

अजय कुमार नाथ

  • क्योंझर ,
  • 02 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 7:53 PM IST

ओडिशा के क्योंझर जिले में स्थित हरिचंदनपुर बाजार की एक ज्वेलरी दुकान में हुई डकैती से इलाके में दहशत का माहौल है. बीते बुधवार को दिनदहाड़े हथियारबंद लुटेरे बाजार के बीचोंबीच स्थित दुकान में घुसे और कुछ ही मिनटों में लाखों रुपये के गहने और नकदी लूटकर फरार हो गए.

घटना उस वक्त हुई जब दुकान मालिक निकुंज साहू पूजा के बाद चाय पीने पास की दुकान गए थे. उस समय उनकी दुकान पर दो महिला ग्राहक थीं. जैसे ही वह लौटे, उनके पीछे एक युवक दुकान में घुसा और फिर उसके चार साथी भी आ गए. सभी के हाथ में पिस्तौल और मछेटी जैसे हथियार थे. लुटेरों ने डराने के लिए हवा में हथियार लहराए और फिर दुकान में मौजूद सभी को धमकाते हुए सारा माल समेट लिया.

Advertisement

ज्वेलरी की दुकान में दिनदहाड़े लूट

पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि लुटेरे बेहद शांत तरीके से दुकान में घुसते हैं और सुनियोजित तरीके से लूट करते हैं. सूचना मिलने पर हरिचंदनपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने इलाके को घेर लिया और लुटेरों की तलाश में पास के जंगल में कांबिंग ऑपरेशन भी चलाया. बावजूद इसके अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर गुस्सा है. उनका कहना है कि अगर इतनी बड़ी वारदात के बाद भी आरोपियों को नहीं पकड़ा गया तो अपराधियों का हौसला और बढ़ेगा. लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »