बेवकूफी या बहादुरी? युवक ने मुंह से उठाया जहरीला किंग कोबरा, स्टंट का ये वीडियो देख कांप गए लोग

ओडिशा के बालासोर जिले के रेमुना इलाके से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें खगा नाम का युवक जिंदा किंग कोबरा के साथ बेहद खतरनाक करतब करता दिख रहा है. युवक ने सांप को हाथों से पकड़ा और मुंह से उठाया. वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसे जानलेवा और वन्यजीवों के प्रति क्रूरता बता रहे हैं.

Advertisement
कोबरा के साथ स्टंट करता युवक (Photo: Screengrab) कोबरा के साथ स्टंट करता युवक (Photo: Screengrab)

अजय कुमार नाथ

  • बालासोर,
  • 04 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:12 AM IST

ओडिशा के बालासोर जिले से सामने आया एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है. आमतौर पर लोग सांपों से दूरी बनाकर रखते हैं, क्योंकि वो बेहद जहरीले और जानलेवा होते हैं, लेकिन इस वीडियो में एक युवक खुलेआम मौत को चुनौती देता नजर आ रहा है.

बताया जा रहा है कि यह वीडियो बालासोर जिले के रेमुना इलाके का है. वीडियो में खगा नाम का युवक भारत के सबसे जहरीले सांपों में गिने जाने वाले किंग कोबरा के साथ खतरनाक स्टंट करता दिख रहा है. दृश्य में साफ दिखता है कि खगा पहले किंग कोबरा को अपने हाथों से पकड़ता है और फिर उसे अपने मुंह से उठाता है. यह नजारा देखकर मौके पर मौजूद लोग भी दंग रह जाते हैं.

Advertisement

युवक ने जिंदा किंग कोबरा को मुंह से उठाया

अक्सर सपेरे सांप के फन को छूते या उसके सिर को चूमते नजर आते हैं, लेकिन मुंह से किंग कोबरा को उठाना बेहद जोखिम भरा माना जाता है. वीडियो के दौरान वहां बड़ी संख्या में लोग जमा थे, जो इस पूरे घटनाक्रम को देख रहे थे. सांप पूरी तरह जिंदा था, जिससे खतरा और भी ज्यादा बढ़ गया था.

मौके पर मौजूद भीड़ ने देखा खतरनाक स्टंट

वीडियो के अंत में खगा किंग कोबरा को बेहद सामान्य तरीके से एक कपड़े के थैले में डाल देता है, जैसे कुछ हुआ ही न हो. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. कई यूजर्स ने इसे गैर जिम्मेदाराना और जानलेवा हरकत बताया है. वहीं कई लोगों का कहना है कि इस तरह के स्टंट न सिर्फ इंसानी जान के लिए खतरा हैं, बल्कि यह वन्यजीवों के साथ क्रूरता भी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement