'मैडम, थोड़ा साइड हो जाइए...' और शुरू हो गया युद्ध! उज्जैन की शादी में फोटोग्राफर की बात पर भड़के लोग, कुर्सियां और बर्तन फेंके

उज्जैन में शादी समारोह के दौरान फोटो को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष में विवाद हो गया. मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों में कुर्सियां-बर्तन फेंकते हुए जमकर मारपीट हुई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जांच में जुटी है.

Advertisement
वीडियो वायरल.(Photo: Screengrab) वीडियो वायरल.(Photo: Screengrab)

संदीप कुलश्रेष्ठ

  • उज्जैन,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:06 PM IST

 MP News: उज्जैन में एक शादी समारोह उस समय विवाद का केंद्र बन गया, जब मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया. मामला चिमनगंज थाना क्षेत्र के राजीव नगर का बताया जा रहा है. घटना 27 तारीख की देर रात करीब 1 बजे की है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाह समारोह के दौरान फोटोग्राफी का काम चल रहा था. इसी दौरान फोटोग्राफर ने एक महिला को फोटो फ्रेम से हटकर साइड में खड़े होने के लिए कहा. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद की शुरुआत हुई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पैसों के लिए मरे हुए लोगों को भी नहीं छोड़ा, उज्जैन में 8 करोड़ के बीमा घोटाले का बड़ा खेल बेनकाब, जानें कौन-कौन शामिल

शुरुआत में मामूली बहस हुई, लेकिन कुछ ही देर में स्थिति बिगड़ गई और दूल्हा तथा दुल्हन पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और समारोह का माहौल तनावपूर्ण हो गया.

कुर्सियां और बर्तन फेंके, मारपीट का वीडियो वायरल

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर कुर्सियां, बर्तन और अन्य सामान फेंकने लगे. मौके पर अफरा-तफरी मच गई और शादी का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया.

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग गुस्से में जो भी सामान हाथ में आ रहा था, उसे उठाकर एक-दूसरे पर फेंक रहे थे. इसके साथ ही लात-घूंसे भी चल रहे थे और समारोह पूरी तरह झगड़े में बदल गया.

Advertisement

देखें वीडियो...

बताया जा रहा है कि यह शादी अहिरवार समाज के परिवार में हो रही थी, जिसमें बारात आई हुई थी. इसी दौरान यह विवाद हुआ और देखते ही देखते समारोह में हिंसा फैल गई.

पुलिस जांच में जुटी, पहचान की कोशिश जारी

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

अब तक इस मामले में किसी के घायल होने या किसी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह घटना एक बार फिर सवाल खड़े करती है कि छोटे विवाद किस तरह बड़े झगड़े में बदल जाते हैं, खासकर ऐसे सामाजिक आयोजनों में जहां खुशी का माहौल होना चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »