ट्विशा शर्मा की जहां मौत हुई, देखिए वहां की Exclusive तस्वीर

ट्विशा शर्मा मौत मिस्ट्री मामले में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज कर दी है. जांच के क्रम में ट्विशा के पति का वकालत का लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया है. साथ ही शनिवार को सास गिरिबाला सिंह को नोटिस भी भेजा गया है.

Advertisement
12 मई को हुई थी ट्विशा की मौत. (Photo: ITG) 12 मई को हुई थी ट्विशा की मौत. (Photo: ITG)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:08 PM IST

ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच फिलहाल जारी है और जांच एजेंसियां हर पहलू की गहनता से जांच कर रही हैं. इसी बीच आज तक के पास उस स्थान की एक्सक्लूसिव तस्वीर सामने आई है, जहां ट्विशा की मौत हुई थी. तस्वीर सामने आने के बाद मामले की जांच प्रक्रिया में और तेजी आ गई है और अधिकारियों ने घटनास्थल से जुड़े हर छोटे-बड़े पहलू को दोबारा खंगालना शुरू कर दिया है.

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, इस तस्वीर में कुछ ऐसे संकेत भी दिखाई दे रहे हैं, जिनके आधार पर जांच टीम नए एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है. मामले में कई लोगों से पूछताछ भी की जा रही है. इसी बीच इस नई तस्वीर के सामने आने के बाद कई नए सवाल खड़े हो गए हैं, जिनके जवाब तलाशने में जांच एजेंसियां जुटी हुई हैं. अधिकारियों का कहना है कि जांच के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी.

ट्विशा के पति को भोपाल लाया गया
पुलिस ने ट्विशा शर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके पति सम्राट सिंह को देर रात जबलपुर से भोपाल लेकर पहुंची. पुलिस टीम उन्हें सीधे भोपाल के कटारा हिल्स थाने ले गई, जहां उनसे कई घंटे तक पूछताछ की गई. अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई जांच के महत्वपूर्ण चरण में की गई है. सम्राट सिंह से घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सवाल-जवाब किए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी सबूतों की बारीकी से जांच की जा रही है. आगे की कार्रवाई पूछताछ और जांच के निष्कर्षों के आधार पर तय की जाएगी.

Advertisement

वहीं, ट्विशा के पति का वकालत का लाइसेंस भी बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा निरस्त कर दिया गया है. यह कार्रवाई मामले की गंभीरता और चल रही जांच को देखते हुए की गई है. सूत्रों के अनुसार, सम्राट सिंह के खिलाफ जांच के बीच यह कदम कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है. पुलिस और जांच एजेंसियां मामले की गहन जांच में जुटी हुई हैं और हर पहलू को खंगाला जा रहा है. 

ट्विशा की सास को पुलिस ने दिया नोटिस
इधर ट्विशा मामले में जांच के क्रम में पुलिस ने गुरुवार को सास गिरिबाला सिंह के आवास पर पहुंचकर हाई कोर्ट का नोटिस चस्पा किया. कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में कुछ देर के लिए हलचल का माहौल देखने को मिला. नोटिस देने के बाद जब पुलिस टीम मौके से रवाना हो रही थी, तभी एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह हाई कोर्ट का नोटिस है और इस पर आगे की विस्तृत जानकारी उनके वरिष्ठ अधिकारी द्वारा दी जाएगी.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले से जुड़े सभी कानूनी पहलुओं की जांच की जा रही है और आवश्यक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी. इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है. पुलिस ने कहा नोटिस से संबंधित सभी दस्तावेज रिकॉर्ड में शामिल कर लिए गए हैं और आगे की कार्रवाई कोर्ट निर्देशों के अनुसार होगी भी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement