सब्जी में डाला टमाटर, गुस्से में घर छोड़कर चली गई पत्नी, पति को खानी पड़ी ये कसम

MP News: शहडोल में पति-पत्नी के बीच टमाटर को लेकर विवाद हो गया. दरअसल टिफिन सेंटर चलाने वाले संजीव वर्मन ने खाना बनाते वक्त जब सब्जी में टमाटर डाल दिए तो उनकी पत्नी इतनी खफा हो गई कि वह बेटी को लेकर घर छोड़कर चली गई. पति ने पत्नी को खूब मनाने की कोशिश की और टमाटर न खाने की शपथ भी ली. इसके बाद भी वह नहीं मानी.

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

रावेंद्र शुक्ला

  • शहडोल ,
  • 13 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 8:00 AM IST

मध्य प्रदेश के शहडोल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां टमाटर की वजह से पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी गुस्से में घर छोड़कर अपनी बहन के घर चली गई. पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस दोनों के बीच सुलाह कराने की कोशिश में जुटी है. 

दरअसल टिफिन सेंटर चलाने वाले संजीव वर्मन ने खाना बनाते वक्त जब सब्जी में टमाटर डाल दिए तो उनकी पत्नी इतनी खफा हो गई कि वह बेटी को लेकर घर छोड़कर चली गई. पति ने पत्नी को खूब मनाने की कोशिश भी की और टमाटर न खाने की कसम भी खाई. इस पर भी वह नहीं मानी. 

Advertisement

सब्जी में टमाटर डालने को लेकर हुआ विवाद

इससे परेशान होकर संजीव ने अपनी पत्नी का पता लगाने के लिए स्थानीय पुलिस के पास पहुंचा और पत्नी के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. जब पुलिस ने संजीव से पत्नी आरती का नंबर मांगा तो उसने मोबाइल नंबर उपलब्ध करा दिया. इसके बाद पुलिस ने संपर्क किया तो आरती वर्मन ने फोन उठाते हुए कहा कि वह अपनी बहन के घर उमरिया में है.

पत्नी घर छोड़कर बहन के घर चली गई

इसके बाद पुलिस ने संदीप की पत्नी से बातचीत करा दी.अब पुलिस दोनों के बीच समझौता कराने में जुटी हुई है.  बता दें, संजीव वर्मा  एक छोटा सा ढाबा चलाता है और साथ ही लोगों को टिफिन सेवा मुहैया कराता है. 

धनपुरी थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि आरती वर्मन से जब संपर्क किया तो उसने बताया कि संजीव वर्मन उसके साथ शराब के नशे में मारपीट करता है. इसी बात को लेकर वह नाराज है.  इसी के चलते वह 4 वर्ष की बेटी के साथ बहन के घर चली गई. वहीं संजीव का कहना है कि विवाद की असली वजह टमाटर ही है. बताया जाता है कि संदीप और आरती की शादी 8 साल पहले हुई थी. 

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement