मध्य प्रदेश के ग्वालियर से खौफनाक घटना सामने आई है. यहां दो बेटों ने अपनी 88 वर्षीय मां की गला घोंटकर हत्या कर दी. पड़ोसी की सूचना पर अंतिम संस्कार से पहले पुलिस पहुंच गई. इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी बेटों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
दरअसल, ग्वालियर थाना क्षेत्र के राय कॉलोनी में रहने वाली 88 वर्षीय बुजुर्ग महिला कमला कोष्टा अपने दो बेटों डालचंद कोष्टा और पप्पू उर्फ प्रेमनारायण कोष्टा के साथ रह रही थी. इसी बीच 9 दिसंबर को अचानक उनकी मौत हो गई. इसके बाद दोनों बेटे इसे स्वाभाविक मौत बताकर मां का अंतिम संस्कार करने जा रहा था.
ये भी पढ़ें- MP: पैरोल पर बाहर आए हत्या के दोषी का मर्डर, कनाडा से कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का शक
लेकिन, पड़ोसियों को कुछ शक हुआ, तो पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दे दी. इसके बाद पुलिस अंतिम संस्कार से पहले मौके पर पहुंच गई और शव को अपनी निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गई. वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला घोंटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई. इसके बाद पुलिस ने दोनों बेटों को हिरासत में ले लिया.
शराब पीकर अपनी मां की गला घोंटकर कर दी हत्या
फिर दोनों से पूछताछ की गई. इस दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों बेटे अपनी मां को अपने साथ नहीं रखना चाहता था. वे उसकी सेवा भी नहीं करना चाहता था. इस बात को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका था. इसलिए दोनों भाइयों ने पहले शराब पी और नशे में अपनी मां की गला घोंटकर हत्या कर दी और वारदात को अंजाम दिया. वहीं, पुलिस ने दोनों बेटों डालचंद कोष्टा और पप्पू उर्फ प्रेमनारायण कोष्टा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
थाना प्रभारी मिर्जा आसिफ बेग ने बताया कि बुजुर्ग मां की हत्या के आरोप में मृतका के दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
सर्वेश पुरोहित