रीवा: परिवारिक कलह में युवक ने दी जान, ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप

मध्य प्रदेश के रीवा से एक दर्दनाक मामला सामने आया है. जहां पारिवारिक कलह में एक व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया. सुसाइड से पहले उसने एक वीडियो भी बनाया था. जिसमें ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था.

Advertisement
रीवा में शख्स ने की खुदकुशी. (Photo: Representational ) रीवा में शख्स ने की खुदकुशी. (Photo: Representational )

विजय कुमार विश्वकर्मा

  • रीवा,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:07 PM IST

रीवा जिले से एक बेहद संवेदनशील और दर्दनाक मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने पारिवारिक विवाद और बच्चों से दूर रहने के गम में अपनी जान दे दी. सुसाइड से पहले युवक ने एक वीडियो बनाकर अपना दर्द बयां किया और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

6 साल पहले हुई थी शादी
मामला रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र का है, जहां चंदन पासी नाम के युवक ने आत्मघाती कदम उठाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. चंदन मूल रूप से चित्रकूट का रहने वाला था और रीवा में रहकर काम करता था. करीब 6 साल पहले उसकी शादी कंचन पासी से हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद की स्थिति बनी रही.

Advertisement

बताया जा रहा है कि विवाद के चलते पत्नी अपने मायके चली गई थी और चंदन अपने बच्चों से मिलने के लिए लगातार प्रयास कर रहा था. लेकिन उसे बच्चों से मिलने नहीं दिया गया. साथ ही उसे धमकियां भी मिल रही थीं. सुसाइड से पहले चंदन ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए. वीडियो में उसने कहा कि वह अपने बच्चों से मिलने के लिए तरस गया था और कई दिनों से खाना भी नहीं खाया था.

डीएसपी बोले जांच के बाद होगी कार्रवाई
उसने अपनी मौत के लिए ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. युवक का शव सीतापुर मोड़ के पास मिला, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. डीएसपी उदित मिश्रा का कहना की “मामले की जांच की जा रही है. सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. लेकिन यह घटना एक बार फिर पारिवारिक विवादों और मानसिक तनाव के खतरनाक परिणामों कीc ओर इशारा करती है. अब देखना यह होगा कि जांच में क्या सच सामने आता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement