बदली किस्मत...बेटी की शादी के लिए नहीं थे पैसे, जब एक साथ मिले 2 बेशकीमती हीरे

MP News: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक बार फिर खदान संचालक की किस्मत चमक गई है. पन्ना के खदान संचालक उदय प्रकाश ने बताया कि उन्हें बेटी की शादी करनी है, जिसके लिए उनके पास पैसे नहीं थे. ऐसे समय में उन्होंने भगवान को याद किया और खदान से एकसाथ दो हीरे हाथ लग गए.

Advertisement
खदान में मिल गए 2 बेशकीमती हीरे. खदान में मिल गए 2 बेशकीमती हीरे.

दिलीप शर्मा (दीपक)

  • पन्ना,
  • 30 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 8:20 AM IST

देश-दुनिया में बेशकीमती हीरों के लिए विख्यात मध्यप्रदेश के पन्ना की जमीन बेशकीमती हीरों से भरी पड़ी है. यहां हीरों से अनगिनत लोग मालामाल हो चुके हैं. एक और खदान संचालक को एक साथ दो हीरे मिले हैं. इसके बाद खदान संचालक की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. 

यह हीरे उन्होंने तत्काल हीरा कार्यालय में जमा कर दिए हैं. एक हीरे का वजन 4.57 कैरेट और दूसरे का वजन 0.71 कैरेट है. दोनों जेम्स क्वालिटी ( उज्ज्वल किस्म) के हीरे बताए जा रहे हैं. इनकी अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपए आंकी जा रही है.

Advertisement

खदान संचालक उदय प्रकाश त्रिपाठी का कहना है कि यह महामति श्री प्राणनाथ जी का आशीर्वाद हैं कि उन्हें दो हीरे मिले हैं. उदय प्रकाश ने कहा कि उनकी बेटी की शादी तय हुई थी. पैसों के अभाव की वजह से उन्होंने महामति श्री प्राणनाथ जी से प्रार्थना की थी.

आगामी नीलामी रखे जाएंगे हीरे, टैक्स काटकर खदान संचालक के खाते में आएगी राशि

उदय प्रकाश ने कहा कि आज उन्हें दहलान चौकी अंतर्गत जयपाल पाल के खेत में संचालित उनकी खदान में एक साथ दो हीरे मिले हैं. हीरा पारखी अनुपम सिंह ने कहा कि उदय त्रिपाठी को खदान में एक साथ दो हीरे मिले हैं, जिन्हें कार्यालय में जमा किया गया है.

उन्होंने बताया कि इन हीरों को आगामी नीलामी में रखा जाएगा, जिससे प्राप्त होने वाली राशि टैक्स काटकर उदय प्रकाश त्रिपाठी के खाते में डाल दी जाएगी. बता दें कि उदय प्रकाश लगभग 40 साल से हीरा खदान चला रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »