MP: मंडी में रिमोट से अनाज का वजन कम तौल रहा था व्यापारी, भड़क उठे किसान

मध्य प्रदेश के उज्जैन (MP Ujjain) की कृषि मंडी में किसानों ने आरोप लगाया कि एक व्यापारी उनका अनाज रिमोट की मदद से कम तौल रहा था. इसके विरोध में किसानों प्रदर्शन किया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया.

Advertisement
किसान ने लगाया मंडी में कम अनाज तौलने का आरोप. (Representational image) किसान ने लगाया मंडी में कम अनाज तौलने का आरोप. (Representational image)

रवीश पाल सिंह / संदीप कुलश्रेष्ठ

  • उज्जैन,
  • 23 मई 2022,
  • अपडेटेड 11:45 PM IST
  • मध्य प्रदेश के उज्जैन की कृषि उपज मंडी का मामला
  • इस मामले के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन

मध्य प्रदेश के उज्जैन (MP Ujjain) की कृषि उपज मंडी में रिमोट का बटन दबाकर किसानों की उपज का वजन कम करने का मामला सामने आया है. किसान का दावा है कि उसने तुलावटी को अनाज का कम वजन तौलते हुए रंगे हाथों पकड़ा है. इस मामले के विरोध में गुस्साए किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया.

Advertisement

दरअसल, व्यापारी के यहां किसान गोपाल पटेल को सोयाबीन बेचते समय कम उपज तौलने की शंका हुई. इस पर तुलावटी की जेब से रिमोट निकाला गया. मंडी में इलेक्ट्रॉनिक तौलकांटे में चिप लगाकर तुलावटी उपज कम तौल रहा था. इसका किसानों ने जमकर विरोध करते हुए चक्काजाम कर दिया. किसान गोपाल पटेल का आरोप है कि जब उनका माल तुलने लगा तो शक हुआ कि माल चोरी हो रहा है. वहां जाकर तुलावटी को देखा. इसके बाद व्यापारी के पास गया तो उसकी जेब में एक रिमोट था.  किसान का आरोप है कि रिमोट की मदद से 90 किलो में से 7 किलो अनाज चोरी किया जा रहा था.

यह भी पढ़ें: Wheat export: 'गहरा जाएगा संकट..', गेहूं एक्सपोर्ट पर भारत के एक्शन से दुनियाभर में हलचल

इस मामले में किसानों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मंडी में चक्का जाम कर दिया. इसके बाद पुलिस ने किसानों को समझाइश देकर जाम खुलवाया. आरोपी व्यापारी पर कार्यवाही का आश्वासन दिया गया. किसान अशोक जाट का कहना है कि पहले भी इस प्रकार से कम अनाज तौलने का मामला सामने आया है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई. इस मामले में टीआई जितेन्द्र भास्कर ने कहा कि मंडी परिसर में एक व्यापारी द्वारा तौल कांटे में चिप लगाकर अनाज को कम तौला जा रहा था. किसान ने आपत्ति की और मंडी परिसर में चक्काजाम कर दिया. पुलिस ने समझाइश देकर मामले को शांत कराया. आरोपी तुलावटी और व्यापारी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement