पेट दर्द का इलाज कराने गई महिला से इंजेक्शन देकर दरिंदगी... डॉक्टर सईद खान की करतूत के बाद भड़की हिंसा, गुस्साई भीड़ ने घर और क्लीनिक को फूंका

इंदौर के महू में हिंदू महिला के साथ रेप और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोपों के बाद भारी बवाल मच गया है. घटना के बाद गुसाए लोगों ने डॉक्टर के घर और क्लीनिक पर हमला कर आगजनी की, जिसके बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

Advertisement
गुस्साई भीड़ ने डॉक्टर के घर और बाइक को फूंका.(Photo:Screengrab) गुस्साई भीड़ ने डॉक्टर के घर और बाइक को फूंका.(Photo:Screengrab)

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • इंदौर,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:09 PM IST

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक प्राइवेट क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर की गिरफ्तारी के बाद सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई. डॉ. शाहिद उर्फ सईद खान पर एक 30 साल की हिंदू महिला ने इलाज के बहाने रेप करने, आपत्तिजनक तस्वीरें खींचकर ब्लैकमेल करने और दोबारा रिसॉर्ट ले जाकर ज्यादती करने के गंभीर आरोप लगाए हैं.

बड़गोंदा थाना पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, पीड़िता कुछ महीने पहले पेट दर्द की समस्या लेकर डॉ. सईद खान के गुजरखेड़ा स्थित क्लीनिक गई थी. आरोप है कि डॉक्टर ने उसे बेहोशी का इंजेक्शन लगाया और उसके साथ रेप कर आपत्तिजनक फोटो खींच लिए. बाद में इन्हीं तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर उसे पातालपानी के एक रिसॉर्ट में ले जाकर दोबारा रेप किया गया.

Advertisement

रविवार को जैसे ही हिंदू संगठनों को डॉक्टर और महिला के पातालपानी में होने की सूचना मिली, वे मौके पर पहुंच गए. वहां डॉक्टर के साथ मारपीट की खबरें भी सामने आईं. डॉक्टर की गिरफ्तारी के बाद आक्रोशित भीड़ ने उसके घर और क्लीनिक पर हमला बोल दिया. भीड़ ने डॉक्टर की बाइक और घर के दरवाजे में आग लगा दी. हालात बिगड़ते देख ग्रामीण डीसीपी उमाकांत चौधरी और एएसपी रूपेश द्विवेदी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.

पुलिस की दोतरफा कार्रवाई

डॉक्टर सईद खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और मध्य प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है.

डॉक्टर के घर आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने डॉक्टर के परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है.

Advertisement

फिलहाल पातालपानी और गुजरखेड़ा इलाके में हालात काबू में है, लेकिन एहतियातन पुलिस बल तैनात है. प्रदर्शनकारियों का दावा है कि आगजनी की कहानी मनगढ़ंत है, जबकि पुलिस सीसीटीवी और साक्ष्यों के आधार पर दोनों पक्षों की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement