इंदौर: नहीं जलेगा सोनम रघुवंशी का पुतला, HC के आदेश के बाद रावण दहन पर पुलिस की कड़ी नजर

इंदौर हाईकोर्ट ने दशहरे पर महिलाओं के पुतले दहन पर रोक लगा दी है. संस्था पौरुष द्वारा रावण की जगह सोनम रघुवंशी समेत कुछ महिलाओं के पुतले दहन की तैयारी थी. सोनम की मां संगीता रघुवंशी की याचिका पर कोर्ट ने आदेश दिया कि किसी भी महिला का पुतला नहीं जलाया जाएगा. पुलिस ने भी इस पर कड़े इंतजाम किए हैं.

Advertisement
सोनम रघुवंशी समेत कुछ महिलाओं के पुतले दहन पर रोक (Photo: Screengrab) सोनम रघुवंशी समेत कुछ महिलाओं के पुतले दहन पर रोक (Photo: Screengrab)

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • इंदौर ,
  • 02 अक्टूबर 2025,
  • अपडेटेड 12:41 PM IST

दशहरे के मौके पर इंदौर में एक विवादास्पद आयोजन पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है. संस्था पौरुष द्वारा 2 अक्टूबर को रावण दहन की जगह सोनम रघुवंशी और अन्य महिलाओं के पुतले दहन की तैयारी थी. इस पर सोनम रघुवंशी की मां संगीता रघुवंशी ने आपत्ति जताई और हाईकोर्ट में याचिका दायर की.

अधिवक्ता जेनिथ छबलानी ने कोर्ट में दलील दी कि किसी भी महिला का पुतला दहन करना उसके संवैधानिक और मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है. याचिका में कहा गया कि इस तरह का आयोजन परिवारजनों के सम्मान को भी ठेस पहुंचाता है.

Advertisement

सोनम रघुवंशी के पुतले के दहन पर रोक

हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद सख्त निर्देश दिए कि इंदौर शहर में किसी भी संस्था द्वारा महिलाओं का पुतला दहन नहीं किया जाएगा. कोर्ट ने इंदौर कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और थाना प्रभारी को आदेश दिया कि इस प्रकार के आयोजनों पर पूरी तरह रोक लगाई जाए.

राजा रघुवंशी, सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह

पुलिस प्रवक्ता राजेश दंडोतिया ने बताया कि संस्था पौरुष ने खजराना थाने में आवेदन दिया था, लेकिन पुलिस ने केवल पारंपरिक रावण दहन की अनुमति दी थी. अगर किसी ने महिलाओं का मुखौटा लगाकर पुतला दहन करने की कोशिश की तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

पारंपरिक रावण दहन की अनुमति

सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी ने भी कहा कि यह आयोजन परिवार के लिए अपमानजनक है और हाईकोर्ट का फैसला सही है. इस पूरे मामले में पुलिस सतर्क हो गई है और दशहरे पर पारंपरिक रावण दहन ही किया जाएगा. हाईकोर्ट का यह आदेश महिलाओं की गरिमा और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के रूप में देखा जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »