पहले गर्लफ्रेंड का मर्डर, फिर तांत्रिक क्रिया से आत्मा बुलाने की कोशिश... इंदौर हत्याकांड में BF का कुबूलनामा

इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में युवती की हत्या के मामले में आरोपी बॉयफ्रेंड पियूष धामनोतिया को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार शादी को लेकर विवाद के बाद उसने युवती का गला घोंटकर हत्या की. आरोपी होटल में रुका और तांत्रिक क्रिया कर युवती की आत्मा बुलाने की कोशिश भी की.

Advertisement
हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार (Photo: ITG) हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार (Photo: ITG)

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • इंदौर ,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:59 PM IST

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में युवती की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. अंकल गली स्थित एक फ्लैट से 13 जनवरी को युवती का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ था. फ्लैट से तेज बदबू आने पर रहवासियों ने पुलिस को सूचना दी थी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो कमरे में पलंग पर युवती का शव पड़ा मिला. शव कई दिन पुराना बताया गया. प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई गई.

Advertisement

जांच में सामने आया कि मृतका की गुमशुदगी की रिपोर्ट 11 फरवरी को पंढरीनाथ थाने में उसके पिता ने दर्ज कराई थी. पिता ने बताया था कि 10 फरवरी को उन्होंने बेटी को कलेक्टर ऑफिस के सामने छोड़ा था, जिसके बाद वह लापता हो गई थी.

हत्या के आरोप में बॉयफ्रेंड पियूष धामनोतिया मुंबई से गिरफ्तार

पुलिस ने घटनास्थल की कड़ियों को जोड़ते हुए जांच आगे बढ़ाई. पता चला कि यह फ्लैट युवती के साथ पढ़ने वाले उसके बॉयफ्रेंड पियूष धामनोतिया ने किराए पर लिया था. पुलिस ने आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका युवती से लंबे समय से प्रेम संबंध था. लेकिन शादी को लेकर परिवार के इंकार से दोनों में विवाद चल रहा था. घटना वाले दिन दोनों फ्लैट पर पहुंचे थे. पहले दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने, लेकिन बाद में शादी की बात पर फिर झगड़ा हुआ.

Advertisement

आरोप है कि गुस्से में पियूष ने युवती का गला घोंटकर हत्या कर दी और उसे रस्सी से बांधा भी था. इसके बाद वह शव के पास कुछ समय रुका और फिर फ्लैट बंद कर फरार हो गया.

आरोपी इंदौर से भागकर महाराष्ट्र के पनवेल पहुंचा और होटल में रुका. जांच में यह भी सामने आया कि उसने होटल के कमरे में तांत्रिक क्रिया कर युवती की आत्मा बुलाने की कोशिश की. बाद में वह मुंबई पहुंचा और लोकल ट्रेनों में सफर करता रहा.

डिजिटल सबूत और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर जांच जारी

डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि आरोपी गिरफ्तार है और उससे गहन पूछताछ जारी है. डिजिटल साक्ष्य और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement