MP: इस्तीफे के बाद हेमंत कटारे की सफाई, बोले- पद छोड़ा है, कांग्रेस नहीं

मध्य प्रदेश की राजनीति में बीते 24 घंटों से चल रहा 'हेमंत कटारे सस्पेंस' आखिरकार शनिवार को खत्म हो गया. उप नेता प्रतिपक्ष पद से अचानक इस्तीफा देने और 'लापता' होने की खबरों के बीच कटारे ने सोशल मीडिया पर अपनी स्थिति स्पष्ट की है.

Advertisement
भिंड जिले की अटेर सीट से कांग्रेस विधायक हैं हेमंत कटारे. (फाइल फोटो) भिंड जिले की अटेर सीट से कांग्रेस विधायक हैं हेमंत कटारे. (फाइल फोटो)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:08 PM IST

मध्य प्रदेश विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद उठ रही अटकलों के बीच हेमंत कटारे ने खुद सामने आकर स्थिति साफ की है. शनिवार को 'X' पोस्ट के जरिए कहा कि उन्होंने केवल पद से इस्तीफा दिया है, कांग्रेस पार्टी से नहीं.

पोस्ट करते हुए हेमंत कटारे ने लिखा, ''कांग्रेस उनके स्वर्गीय पिता की विरासत है’. कटारे ने अपील की है कि उनके फोन न उठाने को लेकर किसी तरह के भारी-भरकम कयास न लगाए जाएं.

Advertisement

उन्होंने बताया कि वे अपनी शादी की सालगिरह पर परिवार के साथ समय बिता रहे थे, जो उनका मूलभूत और संवैधानिक अधिकार है.

कांग्रेस नेता ने हल्के अंदाज में कहा, 'कभी-कभी नेता भी इंसान होता है’. इसके साथ ही भाजपा पर निशाना साधते हुए कटारे ने कहा कि भाजपा को ज्यादा खुशफहमी पालने की जरूरत नहीं है. उन्होंने ऐलान किया कि सोमवार से वे सदन में पूरी तैयारी, पूरे दस्तावेज और पूरी ताकत के साथ मौजूद रहेंगे.

कटारे ने कहा कि चाहे मुद्दा गोमांस का हो, इंदौर के भागीरथपुरा का मामला हो, शंकराचार्य जी के अपमान का विषय हो या फिर जहरीली हवा-दवा-पानी और सरकारी भ्रष्टाचार का, वे हर मुद्दे पर तर्क और प्रमाण के साथ सरकार को घेरेंगे.

अंत में कटारे ने लिखा, ‘मैं पद से नहीं, जनता के विश्वास से ताकत लेता हूं और वही विश्वास मेरी सबसे बड़ी शक्ति है’

Advertisement

बता दें कि शुक्रवार को चलते सत्र के दौरान उप नेता प्रतिपक्ष पद से हेमंत कटारे ने इस्तीफा दे दिया था और सदन से बिना किसी को बताए चले गए थे जिसके बाद उनसे संपर्क करने की सभी कोशिशें असफल हो गई थी. शाम 7 बजे कांग्रेस ने प्रेस नोट जारी कर उनके इस्तीफे की पुष्टि कर दी थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement