रेड से पहले ही खबर लीक कर देते थे कर्मचारी... कलेक्टर ने रंगे हाथों जासूसी करते पकड़ा

मध्य प्रदेश के दमोह में कलेक्टर कार्यालय की गोपनीयता भंग होने का बड़ा मामला सामने आया है. कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने खुद जांच कर खुलासा किया कि उनके चैंबर की बातें अन्य कमरों में सुनी जा रही थीं और जानकारी बाहर पहुंचाई जा रही थी.

Advertisement
कलेक्टर ने ऑफिस जासूसी का खुद किया खुलासा.  (Photo: Representational ) कलेक्टर ने ऑफिस जासूसी का खुद किया खुलासा. (Photo: Representational )

रवीश पाल सिंह

  • दमोह,
  • 09 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:16 PM IST

मध्य प्रदेश के दमोह में कलेक्टर कार्यालय की गोपनीयता पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने खुद अपने ही दफ्तर में हो रही उनकी जासूसी का भंडाफोड़ किया है. जिसके बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया. मामले में दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया है, जबकि दो अन्य कर्मचारियों को उनके मूल विभाग वापस भेज दिया है.

Advertisement

एक फोन कॉल ने खोल दी पूरी पोल
मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब कलेक्टर प्रताप नारायण यादव अपने चुनिंदा अधिकारियों के साथ एक विभाग में औचक निरीक्षण की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान संबंधित विभाग के एक अधिकारी का फोन डीएम के पास आया और उसने डीएम से उनके विभाग में निरीक्षण करने से जुड़ी बातें की. यह बात सुन डीएम प्रताप नारायण यादव चौंक गए. क्योंकि उस समय तक औचक निरीक्षण की जानकारी सिर्फ चुनिंदा लोगों को थी तो फिर यह जानकारी बाहर कैसे पहुंची?

पास वाले कमरे में सुनाई देती थी डीएम की बातें
शक गहराने पर कलेक्टर ने खुद जांच शुरू की. उन्होंने अपने मोबाइल पर वीडियो चलाया और उसे अपने कमरे में छोड़ दिया. इसके बाद वो खुद कलेक्टर ऑफिस के अलग-अलग कमरों में जाकर चेक करने लगे. इसी दौरान कमरा नंबर 3 में जब डीएम पहुंचे तो पाया कि वहां टेलीफोन के रिसीवर से उनके चैंबर की आवाज साफ सुनाई दे रही है. बस यहीं से पूरे मामले का खुलासा हो गया.

Advertisement

टेलीफोन जब्त, कर्मचारी सस्पेंड
मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल दो टेलीफोन जब्त कर लिए और उन्हें जांच के लिए टेलीफोन विभाग को भेज दिया. वहीं कमरा नंबर-3 में ड्यूटी कर रहे सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी सचिन खरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. इसके अलावा कर्मचारी अजय असाटी और भृत्य जयदेव अहिरवार को उनके मूल विभाग में वापस भेज दिया गया है.

गोपनीय जानकारी पहुंचाई जा रही थी बाहर
कलेक्टरकलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने आजतक से बात करते हुए कहा कि उनके चैंबर की गोपनीय बातें अन्य कमरे में सुनी जा रही थीं और वहां मौजूद कर्मचारी इन जानकारियों को उन अधिकारियों तक तुरंत पहुंचा देते थे, जहां वो औचक दौरे पर जाने वाले होते थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement