जिस दरिंदे पति ने दिए जिंदगी भर के जख्म, उसे बचाने के लिए पत्नी ने बदला बयान; छतरपुर की रश्मि ने सुनाई दर्दनाक दास्तां

मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. पीड़िता 4 किमी पैदल चलकर थाने पहुंची, लेकिन अब बच्चों के भविष्य और आर्थिक तंगी के डर से वह पति को जेल भेजने से कतरा रही है.

Advertisement
अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने बदला बयान.(Photo:ITG) अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने बदला बयान.(Photo:ITG)

लोकेश चौरसिया

  • छतरपुर ,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:54 PM IST

मध्यप्रदेश के छतरपुर में रहने वाली एक महिला को पति ने पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की और कमरे में बंद कर दिया. महिला अगली सुबह जैसे-तैसे कैद से निकली और चार किलोमीटर चलकर सीधे पुलिस थाने पहुंची. जहां उसने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की. उधर पुलिस ने पीड़िता की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है. 

Advertisement

सिविल लाइन थाना इलाके के चंद्रपुरा मोहल्ले में रहने वाली रश्मि राजपूत ने आरोप लगाया कि रविवार को पति राजू राजपूत ने दिनभर मारपीट की. फिर उसे फांसी पर लटकाने लगा. लेकिन जैसे-तैसे रश्मि ने खुद को बचाया. 

इसके बाद फिर शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच पति ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. आग लगते ही रश्मि जान बचाने के लिए भागी. उसका पति भी उसके पीछे भागा, पर वह घर के किसी एक कोने में छिप गई और खुद को जैसे तैसे संभाला.

अब पुलिस ने महिला की शिकायत पर जीरो पर कायमी करते हुए पति की तलाश और मामले की जांच शुरू कर दी है. अब इलाज के दौरान पीड़िता का कहना है कि वह अपने पति पर कार्रवाई नहीं चाहती.

महिला का कहना है कि अगर पति जेल चला गया तो तीनों बच्चों का ख्याल कौन रखेगा? और घर की आर्थिक स्थिति खराब हो जाएगी. 

Advertisement
अस्पताल में पीड़िता से पूछताछ करती पुलिस.

इस मामले में टीआई सतीश सिंह का कहना है कि पीड़ित महिला के बयान होने के बाद राजू राजपूत पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement