Income Tax डिपार्टमेंट में सरकारी नौकरी मिली तो कर ली जनसेवा से तौबा, BJP पार्षद ने पद से दिया इस्तीफा

MP News: सरकारी नौकरी चाह का इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि गुना शहर के एक वार्ड पार्षद ने अपने पद से इसलिए इस्तीफा दे दिया क्योंकि उनको आयकर विभाग में स्टेनो की नौकरी मिल गई. अब खाली हुई वार्ड की सीट पर उपचुनाव करवाया जाएगा.  

Advertisement
पार्षद अजय सिंह गौड़ ने दिया त्यागपत्र. पार्षद अजय सिंह गौड़ ने दिया त्यागपत्र.

विकास दीक्षित

  • गुना,
  • 07 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 3:43 PM IST

सरकारी नौकरी को लेकर किस हद तक युवाओं में दीवानगी है, इसका उदाहरण आज मध्य प्रदेश के गुना में देखने को मिला. शहर के एक वार्ड पार्षद ने अपने पद से इसलिए इस्तीफा दे दिया क्योंकि उनको आयकर विभाग में स्टेनो की नौकरी मिल गई. 

शहर के घोषीपुरा स्थित डॉ गणपत जी की गली निवासी अजय सिंह गौड़ ने जिला कलेक्टर को भेजे गए पत्र में लिखा, नगर पालिका चुनाव में मुझे बीजेपी ने वार्ड क्रमांक-30 से उम्मीदवार बनाया था और 17 जुलाई 2022 को मैं निर्वाचित घोषित हुआ था. चूंकि मेरी सर्विस इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में स्टेनो के पद पर हुई है और मुझे जॉइन करने के लिए मनेंद्रगढ़ (छत्तीसगढ़) जाना है. मैं निर्वाचित पार्षद हूं और एक ही दायित्व का निर्वाह कर सकता हूं. मैं अपने पार्षद पद से अपना त्यागपत्र अपने लेटर पेड पर लिखकर आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहा हूं. आपसे अनुरोध है कि वार्ड क्रमांक 30 से मैं वर्तमान पार्षद हूं. इस पत्र के माध्यम से मेरा त्यागपत्र पार्षद पद से स्वीकार करें. 

Advertisement

अब युवा नेता अजय सिंह गौड़ की सरकारी नौकरी लग जाने के बाद हुए इस्तीफे से वार्ड नंबर 30 की सीट खाली हो गई है. अब इस वार्ड में पार्षद पद के लिए उपचुनाव करवाया जाएगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement