मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (MP Bhopal) के बिजली सब स्टेशन में जोरदार ब्लास्ट हो गया. इससे सुधार कार्य कर रहा जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer) झुलस गया. घटना के बाद घायल इंजीनियर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है.
भोपाल के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार को एक धमाके से हड़कंप मच गया. दरअसल, यहां बिजली कंपनी के एक ट्रांसफार्मर में फॉल्ट को सुधारने का काम किया जा रहा था, उसी समय ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हो गया. ब्लास्ट का एक बेहद ही हैरान कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.
यहां देखें वीडियो
ब्लास्ट के बाद ट्रांसफार्मर का गर्म तेल मौके पर काम कर रहे जूनियर इंजीनियर महेंद्र सिंह के ऊपर गिर गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गए. फिलहाल जूनियर इंजीनियर महेंद्र सिंह का एक निजी अस्पताल के बर्न वार्ड में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है.
बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि भोपाल में मीटरिंग इंस्ट्रूमेंट मशीन में अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया. इस दौरान जूनियर इंजीनियर बिजली सब स्टेशन में सुधार कार्य कर रहा था. ब्लास्ट होने से इंजीनियर उसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया. यह घटना भोपाल के गोविंदपुरा इलाके की है. ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.
इज़हार हसन खान