भोपाल: बिजली बिल मांगने पर पथराव, जूनियर इंजीनियर सहित टीम पर हमला, दो भाइयों पर FIR

भोपाल के शाहजहानाबाद इलाके में बिजली बिल के बकाया की वसूली करने गए कर्मचारियों पर हमले का मामला सामने आया है. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए हमलावरों के खिलाफ सख्त धाराओं में FIR दर्ज कराई है.

Advertisement
सर्विस लाइन निकालते समय कर्मचारी पर पथराव.(File Photo) सर्विस लाइन निकालते समय कर्मचारी पर पथराव.(File Photo)

aajtak.in

  • भोपाल ,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:24 PM IST

MP की राजधानी भोपाल की शर्मा कॉलोनी इलाके में 55 हजार रुपये से ज्यादा का बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने पहुंचे बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट और बदसलूकी की गई. हमलावरों ने टीम को घेर लिया और एक कर्मचारी पर पत्थरों से हमला किया. पुलिस के दखल के बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका.

दरअसल, शर्मा कॉलोनी निवासी अनूप कुमार पर 55,818 रुपये का बिजली बिल बकाया था, जिसे जमा नहीं किया जा रहा था. जब जूनियर इंजीनियर धनराज सिंह के नेतृत्व में टीम मीटर और सर्विस लाइन निकालने पहुंची, तो आरोपी मनोज कुमार और यशवंत कुमार ने गाली-गलौज शुरू कर दी.

Advertisement

बाह्य स्रोत कर्मचारी आदिल जब सर्विस लाइन निकाल रहा था, तब उस पर पत्थर से हमला किया गया, जिससे उसके सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं. भीड़ द्वारा टीम को घेरे जाने के बाद शाहजहानाबाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया.

कंपनी की शिकायत पर शाहजहानाबाद थाना पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार और यशवंत कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 296(A), 115(2), 132, 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है. ये धाराएं शासकीय कार्य में बाधा डालने, स्वेच्छा से चोट पहुंचाने और हमले से संबंधित हैं.

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग ने इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया है. ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों के साथ मारपीट या दुर्व्यवहार को शासकीय कार्य में बाधा माना जाएगा.एमडी ने साफ निर्देश दिए हैं कि ऐसी घटनाओं पर तुरंत FIR कराई जाए.

Advertisement

मैदानी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जिले के कलेक्टर और एसपी के संपर्क में रहें ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल पुलिस सहयोग प्राप्त हो सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement