जिस मकान में MBBS छात्रा ने दी थी जान, अब वहीं मालिक ने लगाई फांसी; पत्नी ने पुलिस पर मढ़े गंभीर आरोप

भोपाल के कोहेफिजा इलाके में तीन महीने के भीतर एक ही मकान में हुई दो आत्महत्याओं ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है. MBBS छात्रा की मौत के बाद अब मकान मालिक द्वारा उठाए गए इस कदम ने पुलिस और जांच प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Advertisement
विजय राठौर की आत्महत्या ने खड़ा किया नया विवाद. (Photo: Representational) विजय राठौर की आत्महत्या ने खड़ा किया नया विवाद. (Photo: Representational)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 10 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:18 PM IST

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कोहेफिजा इलाके में तीन महीने पहले हुई MBBS छात्रा की आत्महत्या मामले में अब एक और आत्महत्या ने इसे सुर्खियों में ला दिया है. जिस मकान में मेडिकल की स्टूडेंट ने फरवरी में आत्महत्या की थी, उसके मकान मालिक विजय राठौर ने शनिवार देर रात आत्महत्या कर ली. पत्नी का आरोप है कि छात्रा के परिजनों और पुलिस की कार्यप्रणाली की वजह से उनके पति तनाव में रहते थे.

Advertisement

दरअसल, शनिवार रात को कोहेफिजा इलाके में रहने वाले विजय राठौर नाम के शख्स ने आत्महत्या कर ली. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो यह जानकर सन्न रह गई कि जिस शख्स ने सुसाइड किया है उस मकान में तीन महीने पहले हमीदिया अस्पताल के गांधी मेडिकल कॉलेज की 19 साल की छात्रा रोशनी ने भी आत्महत्या कर ली थी. 

विजय की मौत के बाद पत्नी करुणा राठौर ने छात्रा के परिजनों और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रा के परिजन उनके पति पर हत्या का झूठा आरोप लगा रहे थे और पुलिस भी बयान के नाम पर पति को बार-बार थाने बुलाती थी जिससे वो बेहद तनाव में रहते थे. उन्होंने कई बार इसका जिक्र भी किया था लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि विजय इतना बड़ा कदम उठा लेंगे.

Advertisement

बता दें कि इसी साल फरवरी में गांधी मेडिकल कॉलेज की छात्रा रोशनी ने कोहेफिजा स्थित किराए के मकान में आत्महत्या कर ली थी. इसके बाद मेडिकल छात्रों और परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए बड़ा प्रदर्शन किया था जिसके बाद पुलिस कमिश्नर ने SIT का गठन किया था. 

SIT ने मृतक छात्रा के मोबाइल की फॉरेंसिक जांच करवाई तो उसमें एक सुसाइड नोट मिला था जिसमें रोशनी ने MBBS की कठिन पढ़ाई और मानसिक दबाव का जिक्र किया था.

फिलहाल पुलिस ने विजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल की मॉर्चुरी भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है. लेकिन इस आत्महत्या ने तीन महीने पहले हुई एक और आत्महत्या के जख्म को फिर से हरा जरूर कर दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement