रोमांट‍िक गानों पर बोले जावेद अख्तर, सिचुएशन नहीं पैसों के ल‍िए ल‍िखे थे सब

साहित्य आजतक 2023 के मंच पर पहुंचे जावेद अख्तर ने अपनी कहानियों, किरदारों और गीतों पर मजेदर बातें शेयर कीं. उन्होंने रोमांटिक गाने लिखने से जुड़ा एक वाकया साझा किया. इसपर जावेद अख्तर ने कहा कि मैंने कई बार ये गाने इसलिए लिखे, क्योंकि मुझे पैसा कमाना था. वो भी एक जरूरत थी.

Advertisement
जावेद अख्तर जावेद अख्तर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 10:12 AM IST

'साहित्य आजतक 2023' के मंच पर रविवार को जावेद अख्तर ने शिरकत की. 'शोले' और 'जंजीर' जैसी फिल्में लिख चुके और कई यादगार गीत लिखने वाले जावेद अख्तर ने अपने मजेदार अंदाज में कई किस्से सुनाए. उन्होंने यह भी कहा कि अपने दशकों पुराने काम का क्रेडिट लेने के लिए वो आज दावा नहीं कर सकते, क्योंकि वक्त के साथ इंसान बदलता चला जाता है. अपने रोमांटिक गीतों को लेकर जावेद साहब ने एक मजेदार खुलासा किया, जिसे सुनकर जनता को खूब मजा आया. 

Advertisement

'अब नहीं ले सकता शोले-दीवार का क्रेडिट'
जावेद अख्तर ने बताया कि सलीम खान के साथ मिलकर उन्होंने बड़े पर्दे के लिए जो 'एंग्री यंग मैन' का किरदार लिखा उसपर बर्कले यूनिवर्सिटी में एक बहुत बड़ा रिसर्च पेपर लिखा गया है. उन्होंने बताया कि फ्रांस में एक राइटर हैं, जिन्होंने सलीम-जावेद के मेटाफर, लैंग्वेज और डायलॉग्स पर बहुत कुछ लिखा है. हालांकि, जावेद ने कहा कि उन्होंने ये किरदार और कहानियां किसी सोशल चेंज के लिए नहीं लिखी थीं. समाज में उसका क्या मैसेज जाएगा ये नहीं सोचा गया था. 

उन्होंने कहा, 'हमें तो ये सबकुछ पता नहीं था. हम तो लिख रहे थे कि पिक्चर चल जाए. अब उसके सोशियो-पॉलिटिकल रेफ्रेंस क्या है, हमें किसी को नहीं इसके बारे में जानकारी थी. हम सिर्फ कहानी लिख रहे थे ये सोचकर कि ये चलेगी. लोगों को पसंद आएगी. अब उसमें क्या-क्या मायने देखे जा रहे हैं, हमें नहीं पता था. जब (रिसर्च पेपर) पढ़ा तो लगा कि हमने तो पता नहीं कितना अच्छा काम कर दिया है.' जावेद साहब ने ये भी बताया कि उनके 'एंग्री यंगमैन' किरदारों में ये तेवर किस तरह आए होंगे. 

Advertisement

उन्होंने समझाते हुए बताया, 'वो समय मुझे याद है जब कुछ लोगों के पास ओहदा नहीं था, पर फिर भी पावर दिखा रहे थे. ये वो जमाना था जब इमरजेंसी आई. एक मूवमेंट शुरू हुआ. तो कहीं आम इंसान के अंदर एक आवेश था. एक बेताबी थी. लेकिन अगर आप कहें कि ये सब सोचकर स्क्रिप्ट लिखी थी, तो नहीं. हम भी उस आम समाज के इंसान थे. हम भी उसी हवा में सांस ले रहे थे. तो हमें वो चीजें अच्छी लगीं. वो किरदार अच्छे लगे. हमें खुशी हुई कि बाकी के लोग भी वही चीजें सोच रहे थे जो हम दोनों सोच रहे थे. इसी वजह से उनको वो मिल गया जो वो ढूंढ रहे थे. और वो पिक्चरें बहुत चलीं जो वो ढूंढ रहे थे. हमने ये बिना मालूम ये काम किया था क्योंकि हम उस सोसायटी का हिस्सा थे.'

जावेद साहब ने कहा कि आज भी वो डायलॉग लोगों को पसंद आते हैं. लेकिन वो उन्होंने कहा कि कहानी हो, स्क्रिप्ट हो या आपके बच्चे हों, एक बार आपने बना दिया, वो जमाना चला गया. आपका वो अम्ब्लिकल कॉर्ड कट जाता है. जावेद ने आगे कहा, 'जो 40-50 साल पहले मैंने लिखा था, उसका मैं क्रेडिट लूं, वो ठीक नहीं है. क्योंकि मैं आज वो आदमी नहीं हूं, जिसने लिखा था. मैं भी बदल गया हूं इतने बरसों में. मेरी बेटी यहां बैठी थी तो वो जो फिल्में बना रही है, उसका मैं क्रेडिट नहीं ले सकता हूं. वो अलग काम कर रही है. उनकी अपनी पर्सनैलिटी है. शोले-दीवार का मैं आज भी क्रेडिट लेता हूं तो वो गलत हो जाएगा. अब मैं बदल चुका हूं.'

Advertisement

पैसे की जरूरत से उपजा रोमांस! 
जावेद अख्तर के लिखे रोमांटिक गानों में एक कमाल का जादू होता है. लेकिन साहित्य आजतक के मंच पर उन्होंने मजेदार खुलासा करते हुए कहा,'मैंने कई बार ये गाने इसलिए लिखे, क्योंकि मुझे पैसा कमाना था. वो भी एक जरूरत थी.' जब उनसे पूछा गया कि सुनने में आता है कई गाने उन्होंने शबाना जी को देखकर लिखे, तो मजेदार जवाब देते हुए जावेद अख्तर ने कहा, 'मैंने शबाना को देखकर रोमांटिक गाने लिखे जरूर हैं, लेकिन कुछ लाइनें. पूरा गाना नहीं.' 

अपने ट्रेडमार्क अंदाज में बातचीत आगे बढ़ाते हुए उन्होंने आगे बताया, 'गाने मैं लिखता था स्थिति के मुताबिक. मैं सिचुएशन को दिमाग में रखकर गाने लिख देता था. मैंने कुछ 8 लोगों को इंप्रेशन दिया हुआ है कि 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' तुम्हें देखकर लिखा है. वो सब गलत इंप्रेशन में हैं. गुलजार साहब जब मेरे रोमांटिक गाने सुनते थे तो वो कहते थे कि पहला अंतरा तुमने जो लिखा था और दूसरा अंतरा जो लिखा है वो दोनों लड़कियां सेम नहीं हैं. दो अंतरे, दोनों अलग-अलग लड़कियों के लिए लिखे हैं. और हम दोनों इस बात पर हंसते थे.' 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »