लड़कियों से बात करने में आती है शर्म? तो ऐसे पैदा होगा खुद में आत्मविश्वास

कुछ लोग दुनिया के सामने भले ही कितने भी कॉन्फिडेंट नजर आते हों, लेकिन लड़कियां सामने आते ही उनकी जुबान पर ताला जड़ जाता है.

Advertisement
प्रतिकात्मक तस्वीर प्रतिकात्मक तस्वीर

सुमित कुमार / aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 जून 2019,
  • अपडेटेड 1:20 PM IST

अक्सर कुछ लोग लड़कियों से बात करते वक्त काफी घबराहट महसूस करते हैं. दुनिया के सामने भले ही वो कितने भी कॉन्फिडेंट नजर आते हों, लेकिन लड़कियां सामने आते ही उनकी जुबान पर ताला जड़ जाता है. अगर आपके साथ भी यही दिक्कत है तो घबराने की जरूरत नहीं. लड़कियों के मामले में अपनी झिझक खोलने के लिए आपको कुछ व्यवहारिक पहलुओं पर काम करना होगा..

Advertisement

इस तरह करें खुद को पेश-

अगर लड़कियों से बात करने में आपको घबराहट महसूस होती है तो जल्द से जल्द इस झिझक को खोल दीजिए. लड़कियों को आत्मविश्वासी और स्पष्ट बोलने वाले लड़के काफी पसंद आते हैं. उनके साथ एक क्वालिटी टाइम बिताने का प्रयास करें और बात करते वक्त कभी भी आई कॉन्टैक्ट न टूटने दें

साफ-सुथरे कपड़ों का रखें ध्यान-

साफ-सफाई के मामले में लड़कियां ज्यादा गंभीर होती हैं. इसलिए उनके सामने खुद को वेल ड्रेस रखें। उनके सामने हमेशा साफ-सुथरे कपड़े पहनकर जाएं और हो सके तो बदन की दुर्गंध को दूर करने के लिए परफ्यूम का इस्तेमाल करें. कोई भी कपड़ा पहनने से पहले अच्छी तरह जांच लें कि वो आप पर खिल रहा है या नहीं.

अच्छे सरप्राइज दें-

लड़कियों को अच्छे सरप्राइज काफी ज्यादा पसंद आते हैं. इसलिए उन्हें खुश करने के लिए छोटी-मोटी तरकीबें जरूर लगाएं. हालांकि आपकी कोई बात उन्हें बुरी न लग जाए, इस बात का भी विशेष ध्यान रखें. उनका अच्छा दोस्त बनने के बाद आप खुद अपने अंदर पैदा हुए आत्मविश्वास को महसूस करने लगेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement