गर्मियों में छत पर रखी टंकी पर एल्युमिनियम फॉयल लपेटने से सच में ठंडा रहता है पानी? जानें सोशल मीडिया के इस 'जुगाड़' का सच

Water Tank Cooling Hacks: भीषण गर्मी में क्या आपके घर की टंकी से भी गीजर जैसा उबलता हुआ पानी आ रहा है? अगर हां, तो आप सोशल मीडिया पर वायरल ट्रिक अपना सकते हैं, जिसमें लोग पानी की टंकी पर एल्युमिनियम फॉयल लपेट रहे हैं. ये हैक कितना असरदार है चलिए जानते हैं.

Advertisement
पानी की टंकी पर एल्युमिनियम फॉयल लपेटने से धूप की किरणें रिफ्लेक्ट हो जाती हैं. (Photo: ITG) पानी की टंकी पर एल्युमिनियम फॉयल लपेटने से धूप की किरणें रिफ्लेक्ट हो जाती हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:42 AM IST

गर्मियों के मौसम में सूरज की किरणें इतनी तेज हो जाती हैं कि न केवल घर बल्कि उसकी छत पर रखी पानी की टंकियां भी बुरी तरह से गर्म हो जाती हैं. घर की तरह की टंकियां धूप में रखे-रखे तपने लगती हैं, जिसकी वजह से जब भी नल खोलते हैं तो उससे उबला हुआ पानी निकलता है. वो पानी इतना ज्यादा गर्म होता है कि मानों गीजर चलाकर किसी ने गर्म किया हो. तेज धूप की वजह से दिनभर टंकी तपती रहती है और लोगों को ठंडे पानी के लिए परेशानी झेलनी पड़ती है.

ऐसे में लोग इससे छुटकारा पाने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नया जुगाड़ खूब वायरल हो रहा है. लोग पानी की टंकी को एल्युमिनियम फॉइल से ढकने की सलाह दे रहे हैं. कहा जा रहा है कि इससे धूप का असर कम होता है और पानी ज्यादा गर्म नहीं होता. लेकिन क्या वाकई ये तरीका काम करता है या सिर्फ सोशल मीडिया ट्रिक है? चलिए जानते हैं.

आखिर क्यों गर्म हो जाता है टंकी का पानी?
गर्मियों में तेज धूप सीधे छत पर रखी प्लास्टिक की टंकियों पर पड़ती है. खासकर काले रंग की टंकियां ज्यादा गर्मी सोख लेती हैं. यही वजह है कि दोपहर तक पानी काफी गर्म हो जाता है और नहाने या रोजमर्रा के कामों में दिक्कत होने लगती है. इन दिनों उत्तर भारत में भीषण हीटवेव चल रही है और कई जगह तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जिसकी वजह से टंकी का पानी भी गीजर के पानी की तरह उबलने लगा है. 

एल्युमिनियम फॉयल से क्या फायदा हो सकता है?
एल्युमिनियम फॉयल दिखने में चमकदार होती है और धूप की किरणों को काफी हद तक वापस रिफ्लेक्ट कर सकती है. इसी वजह से कुछ लोग इसे टंकी पर लपेटने या इससे टंकी ढकने का तरीका अपना रहे हैं, ताकि धूप सीधे उस पर न पड़े और पानी कम गर्म हो. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने बताया कि टंकी पर एल्युमिनियम लपेटने से उन्हें थोड़ा फर्क महसूस होता है, लेकिन बहुत बड़ा बदलाव नहीं आता है.

सिर्फ फॉयल से नहीं मिलेगा फायदा
एक्सपर्ट्स और कई लोगों का मानना है कि केवल फॉयल लगाने से पानी पूरी तरह ठंडा नहीं रहेगा. अगर टंकी लगातार तेज धूप में रखी है, तो कुछ समय बाद वो फिर गर्म हो सकती है. ऐसे में खाली एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल करना ही काफी नहीं है.

Advertisement

पानी को ठंडा रखने के आसान उपाय

1. टंकी पर शेड लगवाएं: अगर टंकी के ऊपर टीन, जाल या कपड़े का शेड लगा दिया जाए, तो सीधी धूप काफी कम पड़ती है और पानी ज्यादा गर्म नहीं होता.

2. काले की जगह हल्के रंग की टंकी चुनें: हल्के रंग की टंकियां गर्मी कम सोखती हैं. कई लोग पुरानी टंकी पर सफेद पेंट भी करवाते हैं.

3. इंसुलेशन कवर का इस्तेमाल करें: आजकल बाजार में टंकी के लिए खास इंसुलेटेड कवर भी मिलने लगे हैं, जो गर्मी को अंदर जाने से रोकते हैं.

4. सुबह या रात में पानी स्टोर करें: अगर आप टंकी में दिन के समय पानी भरते हैं तो वो गर्म हो सकता है. दिन के मुकाबले सुबह और रात का पानी थोड़ा ठंडा रहता है, इसलिए कई लोग उसी समय टंकी भरना बेहतर मानते हैं.

क्या एल्युमिनियम फॉयल लगाना सुरक्षित है?
अगर सही तरीके से लगाया जाए तो ये आमतौर पर नुकसानदायक नहीं माना जाता, लेकिन फॉयल जल्दी फट सकता है या बारिश-धूप में खराब भी हो सकता है. इसलिए इसे परमानेंट इलाज नहीं माना जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement