सबको चाहिए बड़ा घर बस इस एक चीज के लिए समझौता करने को तैयार हैं लोग

जनवरी 2026 के प्यू रिसर्च सर्वे के अनुसार, 55% अमेरिकी अब भी बड़े घरों और खुले इलाकों में रहना पसंद करते हैं. हालांकि, 2021 के मुकाबले यह आंकड़ा गिरा है. अमेरिका ही नहीं बल्कि भारत में भी लोग इसी तरह रहना पसंद करते हैं, जो बदलती लाइफस्टाइल को दिखाता है.

Advertisement
अमेरिका और भारत में लोगों का लाइफस्टाइल अब काफी बदल गया है. (PHOTO:ITG) अमेरिका और भारत में लोगों का लाइफस्टाइल अब काफी बदल गया है. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:20 AM IST

बदलते वक्त के साथ लोगों की पसंद भी अब काफी बदल गई है, सिर्फ खान-पान ही नहीं बल्कि रहने की जगह और सलीके में भी काफी बदलाव आ चुका है. अमेरिका में लोगों की रहने की पसंद को लेकर हाल ही में एक सर्वे सामने आया है, जिससे यह पता चलता है कि वहां के लोग किस तरह के माहौल में रहना ज्यादा पसंद करते हैं. इस सर्वे के अनुसार, अधिकतर अमेरिकी आज भी बड़े घरों और खुले, कम भीड़भाड़ वाले इलाकों में रहना पसंद करते हैं, भले ही उन्हें रोजाना की सुविधाओं के लिए थोड़ी दूरी तय करनी पड़े.

Advertisement

सर्वे में क्या आए नतीजे

अमेरिका के चर्चित रिसर्च सेंटर प्यू रिसर्च सेंटर (Pew Research Center) ने जनवरी 2026 ने सर्वे किया था, जिसके मुताबिक, करीब 55 प्रतिशत अमेरिकी वयस्कों ने कहा कि वे ऐसे इलाके में रहना पसंद करेंगे जहां घर बड़े और एक-दूसरे से दूर-दूर हों भले स्कूल, दुकानें और रेस्टोरेंट कुछ मील की दूरी पर हों.

हालांकि 44 प्रतिशत लोगों ने ऐसे इलाकों को प्रायोरिटी दी जहां घर छोटे हों, लेकिन जरूरी सुविधाएं पैदल दूरी पर ही मिल जाएं. हालांकि, यह भी देखा गया कि बड़े और दूर-दूर घरों की पसंद पहले के मुकाबले थोड़ी कम हुई है.जबकि साल 2021 में यह आंकड़ा 60 प्रतिशत था, जो अब घटकर 55 प्रतिशत रह गया है.

इस सर्वे में अलग-अलग वर्गों के लोगों की पसंद में भी अंतर देखने को मिला. उम्र के हिसाब से देखें तो 18 से 29 साल के युवा ऐसे इलाकों को ज्यादा पसंद करते हैं जहां सारी फैसिलिटी पास में ही मौजूद हो और उनको ज्यादा मेहनत न करनी पड़े.

Advertisement

30 से 64 साल के लोगों की पहली पसंद बड़े घर और खुला माहौल है. 65 साल से ऊपर के लोगों में भी आधे से ज्यादा लोग बड़े घरों में ही रहना पसंद करते हैं.

पढ़ाई के आधार पर भी फर्क देखने को मिला. कम पढ़े-लिखे या कॉलेज तक पढ़े लोगों में बड़े घरों की चाह ज्यादा है, जबकि हाई एजुकेशन करने वाले लोग बैलेंस हैं और फैसिलिटी को प्रायोरिटी देते हैं. 

लोगों की पसंद में सिर्फ उम्र और पढ़ाई नहीं बल्कि पॉलिटिकल पार्टी को लेकर झुकाव को लेकर भी फर्क देखने को मिला. जैसे रिपब्लिकन पार्टी से जुड़े लोग बड़े और दूर-दूर घरों वाले इलाकों को ज्यादा पसंद करते हैं, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी के सपोर्टर छोटे घर लेकिन सुविधाओं के करीब रहना बेहतर मानते हैं.

वहीं, ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग बड़े और खुले घरों को ज्यादा पसंद करते हैं, जबकि शहरी इलाकों में रहने वाले लोग छोटी जगह लेकिन सुविधाओं के करीब रहना चाहते हैं.

भारतीयों की पसंद में कितना फर्क?

हाउसिंग सर्वे और रियल एस्टेट ट्रेंड्स के मुताबिक, भारतीयों की घर चुनने की पसंद में पिछले कुछ सालों में बड़े बदलाव आए हैं. अब लोग सिर्फ सिर छिपाने की जगह के बजाय बेहतर लाइफस्टाइल और सुविधाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं.

भारत में ज्यादातर लोग ऐसे इलाकों में रहना पसंद करते हैं जहां स्कूल, बाजार, अस्पताल और सार्वजनिक परिवहन जैसी सुविधाएं पास में हों. खासकर बड़े शहरों में लोग फ्लैट या अपार्टमेंट में रहना ज्यादा पसंद करते हैं ताकि समय और सफर की बचत हो सके.

Advertisement

मेट्रो सिटीज के बाहर और टियर-2 शहरों में कुछ लोग बड़े घर और खुले स्पेस की ओर भी अट्रैक्ट हो रहे हैं, लेकिन फिर भी सुविधाओं की नजदीकी भारतीयों की पहली पसंद रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement