Hair Care Tips: महंगे ट्रीटमेंट की नहीं पड़ेगी जरूरत! बालों को जड़ों से मजबूत बनाएगा चाय पत्ती का पानी, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

Hair Care Tips: आज के समय में बालों का झड़ना और कमजोर होना काफी आम हो गया है. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल जड़ों से मजबूत हों तो चाय का पानी आपके काम आ सकता है. आज हम आपको इसे घर पर बनाने और बालों पर लगाने का सही तरीका बताएंगे.

Advertisement
बालों के लिए वरदान है चाय की पत्ती का पानी, डैमेज बालों को रिपेयर करने में करेगा मदद (Photo- Adobe Stock) बालों के लिए वरदान है चाय की पत्ती का पानी, डैमेज बालों को रिपेयर करने में करेगा मदद (Photo- Adobe Stock)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:36 PM IST

Hair Care Tips: गर्मियों का असर सिर्फ हमारी सेहत और स्किन पर ही नहीं, बल्कि बालों पर भी पड़ता है. इस मौसम में बाल अक्सर रूखे, बेजान और कमजोर हो जाते हैं. ऐसे में लोग महंगे सैलून ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं लेकिन आप चाहें तो घर पर मौजूद आसान चीजों से भी बालों की अच्छी देखभाल कर सकते हैं.

इनमें से एक है चाय पत्ती का पानी. इसमें मौजूद कैफीन, टैनिन और एंटीऑक्सीडेंट बालों को जड़ों से मजबूत बनाने में मदद करते हैं और हेयर फॉल को कम कर सकते हैं.  आइए जानते हैं घर पर चाय पत्ती का पानी हम बालों के लिए कैसे बना सकते हैं और इसे कैसे बालों पर लगा सकते हैं.

Advertisement

चाय पत्ती का पानी कैसे बनाएं?
सबसे पहले एक पैन में पानी उबालें. जब पानी उबलने लगे तो इसमें 2 चम्मच चाय पत्ती डालें. इसे 5–7 मिनट तक उबालें और फिर ठंडा होने के लिए छोड़ दें.

इसका इस्तेमाल कैसे करें?

  • सबसे पहले बालों को माइल्ड या सल्फेट-फ्री शैंपू से धो लें. इसके बाद तैयार चाय पत्ती के ठंडे पानी से स्कैल्प और बालों पर हल्के हाथों से मसाज करें.
  • मसाज करने के बाद इसे 20–30 मिनट तक बालों में लगा रहने दें. फिर ठंडे पानी से बाल धो लें. इसके बाद शैंपू या कंडीशनर का इस्तेमाल न करें.
  • आप चाहें तो इस चाय के पानी में थोड़ा सा एसेंशियल ऑयल मिलाकर भी स्कैल्प पर लगा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी हेयर केयर रूटीन में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement