Skin Care Mistakes: चेहरे की चमक छीन सकती हैं ये 8 गलतियां, तुरंत कर दें बंद, डर्मेटोलॉजिस्ट ने गिनाईं

ग्लोइंग और हेल्दी स्किन के लिए सिर्फ महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, सही आदतें जरूरी हैं. जानिए वो 8 आम स्किन केयर गलतियां, जो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं. इन आदतों को छोड़कर आप अपनी स्किन को लंबे समय तक सुंदर और स्वस्थ बनाए रख सकते हैं.

Advertisement
चेहरे पर वायरल चीजें सीधे नहीं लगानी चाहिए. (PHOTO:ITG) चेहरे पर वायरल चीजें सीधे नहीं लगानी चाहिए. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:40 PM IST

Skin Care Mistakes: आज के समय में हर कोई साफ, ग्लोइंग और हेल्दी स्किन चाहता है. लेकिन बढ़ते प्रदूषण, धूल और गलत स्किन केयर आदतों की वजह से त्वचा की समस्याएं भी तेजी से बढ़ रही हैं. गर्मियों के मौसम में तो स्किन से जुड़ी परेशानियां सामने बढ़ जाती हैं, क्योंकि तेज धूप और लू का असर सबसे पहले हमारी स्किन पर ही पड़ता है. ऐसे में अपनी स्किन की सही देखभाल करना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इससे आप अपनी चेहरे को खराब होने से बचा सकते हैं. 

Advertisement

ऐसे में अहमदाबाद की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. सुरभि बलानी ने हाल ही में कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताया है, जो लोग रोजाना करते हैं और इससे उनकी स्किन को नुकसान पहुंचता है. आइए जानते हैं वो 8 चीजें, जिन्हें आपको तुरंत छोड़ देना चाहिए. 

सनस्क्रीन को हल्के में लेना
कई सारे लोग सोचते हैं कि सनस्क्रीन सिर्फ धूप में ही जरूरी है, लेकिन ऐसा नहीं है. UV किरणें बादलों के बीच से भी हमारी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं. इसलिए धूप हो या ना हो, रोजाना SPF लगाना चाहिए. आपकी स्किन को समय से पहले बूढ़ा होने, पिग्मेंटेशन और स्किन कैंसर से बचाता है.

नींबू और टूथपेस्ट जैसे घरेलू नुस्खे लगाना
सोशल मीडिया पर कई DIY स्किन केयर हैक्स आजकल काफी ज्यादा वायरल होते रहते हैं, लेकिन ये हमेशा हमारी स्किन के लिए सेफ नहीं होते. नींबू स्किन को जला सकता है और दाग-धब्बे बढ़ा सकता है, जबकि टूथपेस्ट स्किन की नेचुरल लेयर को नुकसान पहुंचाता है. इसलिए कुछ भी अपने चेहरे पर लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए. 

Advertisement

वायरल हैक्स पर भरोसा करना
मुंहासे, दाग या एलर्जी जैसी समस्याओं के लिए इंटरनेट के ट्रेंड्स को फॉलो करना खतरनाक हो सकता है. ये समस्याएं गंभीर होती हैं और इनके लिए डॉक्टर की सलाह जरूरी होती है.

सिर्फ चेहरे पर ध्यान न देना
अक्सर लोग स्किन केयर करते समय सिर्फ अपने चेहरे पर ही फोकस करते हैं और गर्दन, हाथ और छाती को नजरअंदाज कर देते हैं. जबकि उम्र के लक्षण सबसे पहले इन्हीं हिस्सों पर दिखाई देते हैं. इसलिए इन जगहों पर भी मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन लगाना जरूरी है.

बार-बार चेहरा धोना या हार्श साबुन इस्तेमाल करना
बहुत ज्यादा फेस वॉश करना और सख्त साबुन लगाना आपकी स्किन की नेचुरल प्रोटेक्शन लेयर को नुकसान पहुंचाता है. इससे स्किन ड्राई और सेंसिटिव हो जाती है, और पिंपल्स भी बढ़ जाते हैं. इसलिए जितना हो सके इन दोनों ही चीजों का ध्यान रखें. 

गीली त्वचा पर एक्टिव इंग्रीडिएंट्स लगाना
रेटिनॉल या एक्सफोलिएटिंग एसिड जैसे प्रोडक्ट्स को बिना समझे इस्तेमाल करना नुकसानदायक हो सकता है. गीली स्किन पर लगाने से ये ज्यादा गहराई तक जाते हैं और जलन या रिएक्शन का खतरा बढ़ जाता है.

तौलिए से रगड़कर चेहरा सुखाना
चेहरे को जोर से रगड़कर सुखाना सही तरीका नहीं है. इससे स्किन पर माइक्रो-इंफ्लेमेशन हो सकता है और समय के साथ पिग्मेंटेशन की समस्या बढ़ सकती है. हमेशा हल्के हाथ से थपथपाकर सुखाएं.

Advertisement

बिना तैयारी के स्ट्रॉन्ग प्रोडक्ट्स शुरू करना
कई लोग सीधे चेहरे पर स्ट्रॉन्ग स्किन केयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने लगते हैं, जिससे स्किन पर जलन और डैमेज हो सकता है. किसी भी नए प्रोडक्ट को धीरे-धीरे शुरू करें ताकि त्वचा उसे सहन कर सके. हमेशा ही पैच टेस्ट करना चाहिए, ताकि अगर आपको उस प्रोडक्ट से एलर्जी हो तो आप उसे छोड़ सकते हैं.

हेल्दी स्किन पाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, बल्कि सही आदतें जरूरी हैं. छोटी-छोटी गलतियों से बचकर और सही स्किन केयर रूटीन अपनाकर आप अपनी त्वचा को लंबे समय तक स्वस्थ और खूबसूरत बनाए रख सकते हैं.

Disclaimer: यह जानकारी केवल जागरूकता के लिए है. किसी भी स्किन समस्या के लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement