How to make perfect Lassi at home: बिना चीनी के बनाएं मीठी-मीठी मलाईदार लस्सी, इस ट्रिक से बनेंगी एकदम परफेक्ट

How to make perfect Lassi at home: गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों को डिहाइड्रेशन की दिक्कत रहती है. ऐसे में दही की ठंडी-ठंडी लस्सी आपको रिफ्रेश कर सकती है और गर्मी से राहत दिला सकती है. यहां हम आपको लस्सी की एक बेहतरीन रेसिपी शेयर कर रहे हैं जो आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है.

Advertisement
घर पर कैसे बनाएं मलाईदार लस्सी (Photo: ITG) घर पर कैसे बनाएं मलाईदार लस्सी (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:15 PM IST

गर्मी और तेज धूप में शरीर को हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक रखना काफी मुश्किल भरा काम होता है. लगातार पसीना निकलते रहने से शरीर में पानी की कमी होने लगती है जिससे सेहत को कई नुकसान होते हैं. ऐसे में सबसे बड़ी चुनौती होती है कि हमेशा कुछ ना कुछ लिक्विड्स शरीर में जाता रहा.

पानी के अलावा लस्सी, नींबू पानी और छाछ जैसी ड्रिंक्स ना केवल प्याज बुझाती हैं बल्कि शरीर को ताकत भी देती हैं. लेकिन अगर आप चीनी के सेवन से बचना चाहते हैं तो शुगर फ्री लस्सी आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है.

Advertisement

ऐसे बनाएं मलाईदार लस्सी

घर पर मलाईदार और गाढ़ी लस्सी बनाने के लिए आपको कुछ आसान ट्रिक्स फॉलो करनी होंगी जिसकी डिटेल्स यहां हम आपको दे रहे हैं. 

लस्सी के लिए आपको चाहिए होंगी ये चीजें

दही, सौंफ, मिश्री, मिश्री की जगह गुड़ा भी यूज किया जा सकता है, पुदीने की पत्तियां, ठंडा पानी और बर्फ के टुकड़े

कैसे बनाएं 

गाढ़ी और मलाईदार लस्सी के लिए आपको दही भी गाढ़ी लेना चाहिए. साथ ही उसमें पानी का यूज भी कम करना चाहिए. 

सबसे पहले सौंफ को 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. आप चाहें तो सौंफ का पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

अब भीगी हुई सौंफ को थोड़े से पानी के साथ मिक्सर में बारीक पीस लें.

इस पेस्ट को एक मलमल के कपड़े या बारीक छलनी से छान लें.

Advertisement

अब मिक्सर ग्राइंड में गाढ़ा दही डालें, सौंफ का अर्क डालें, थोड़ा पानी, थोड़ा सा गुड़ या स्वादानुसार मिश्री और पुदीना की पत्तियां डालकर ग्राइंड करें.

इसके बाद इसे निकालकर सर्विंग ग्लास में बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडा-ठंडा परोसें.

सेहत के लिए फायदेमंद है ये लस्सी

लस्सी इसलिए भी हेल्दी मानी जाती है क्योंकि इसमें दही जाता है. दही शरीर को अंदर से ठंडा रखता है और डाइजेशन के लिए भी अच्छा है और कैल्शियम भी देता है. यह प्रोबायोटिक्स, कैल्शियम और प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत होता है. दही पाचन में सुधार करने के साथ ही हड्डियों को मजबूत करने में भी मदद करता है. अगर आप लस्सी में चीनी की जगह गुड़ी मिलाते हैं तो इससे आपको कैल्शियम भी मिलता है. साथ ही सौंफ और पुदीना पाचन के लिए भी बहुत अच्छे माने जाते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement