चिकन पकाने से पहले धोना चाहिए या नहीं? डॉक्टर ने बताया, नॉनवेज खाने वाले जरूर पढ़ें

अक्सर लोग चिकन पकाने से पहले उसे पानी से धोते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार यह सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. ऐसा माना जाता है कि चिकन धोने से बैक्टीरिया किचन में फैल सकते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ता है. आइए जानते हैं कि इस बारे में डॉक्टर का क्या कहना है.

Advertisement
नॉनवेज पकाने से पहले धोने का खास ख्याल रखा जाता है. (PHOTO:ITG) नॉनवेज पकाने से पहले धोने का खास ख्याल रखा जाता है. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:46 PM IST

भारत में नॉनवेज खाने वालों की कोई कमी नहीं है और खासतौर पर चिकन  लोग सबसे ज्यादा खाना पसंद करते हैं. चिकन में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है इसलिए जिम जाने वाले अपनी डाइट में चिकन को जरूर शुमार करते हैं. दुनियाभर में चिकन को अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है. बटर चिकन से लेकर तन्दूरी चिकन तक लोग बड़े चाव से खाते हैं, लेकिन घर पर बनाने से पहले चिकन को अच्छी तरह से पानी से धोया जाता है. लेकिन पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ी हुई है कि चिकन को पकाने से पहला धोना चाहिए या नहीं. 

Advertisement

वैसे तो आमतौर पर घरों पर चिकन को साफ पानी से 2 से 4 बार धोने के बाद ही बनाया जाता है, मगर कुछ लोग इंटरनेट पर दावा भी कर रहे हैं कि चिकन को बिना धोएं पकाना सही होता है. अब इसे लेकर लोग परेशान हो गए हैं कि आखिर चिकन को कैसे पकाना चाहिए. इस पर दिल्ली के धर्मशिला नारायण सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट डॉ. नीरज गोयल ने एक इंटरव्यू में खुलकर बात की. 

चिकन पकाने से पहले धोना चाहिए या नहीं?

डॉ. गोयल ने कहते हैं कि चिकन धोने से बैक्टीरियां खत्म नहीं होते हैं, बल्कि उनके फैलने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए एक्सपर्ट चिकन धोने से मना करते हैं. कच्चे चिकन में साल्मोनेला, कैम्पिलोबैक्टर जैसे हानिकारक बैक्टीरिया हो सकते हैं. 

जब चिकन को नल के नीचे धोया जाता है तो पानी की छींटों के साथ यह बैक्टीरिया सिंक, किचन की स्लैब, बर्तन और आसपास रखी दूसरी चीजों तक फैल सकते हैं. ऐसी रसोई में तैयार खाना खाने से एक हेल्दी इंसान को कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जैसे उल्टी, दस्त, पेट दर्द और फूड पॉइजनिंग हो सकती है. 

Advertisement

इस वजह से ही कई इंटरनेशनल फूड सेफ्टी एजेंसियां चिकन न धोने की सलाह देती हैं. अगर चिकन साफ और पैक्ड है तो उसे सीधे पकाया जा सकता है, उसे दोबारा से धोने की कोई जरूरत नहीं होती है. 

चिकन के बैक्टीरिया खत्म करने का सही तरीका

जिन लोगों के घर में भी चिकन बनता है तो उनको यह बात जरूर जान लेनी चाहिए, कि चिकन में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करने का सही तरीका उसके ठीक से पकाना है ना कि उसे पानी से धोना.

हालांकि भारत की बात अलग है क्योंकि यहां पर चिकन को बाजार में काटते समय साफ-सफाई का कुछ खास ध्यान नहीं रखा जाता है. इसलिए यहां पर चिकन धोना सही माना जाता है, क्योंकि यहां पर चिकन को बिना धोए ही काटकर बेच दिया जाता है. इसलिए लोग लोकल मार्केट से चिकन खरीदकर जब घर लाते हैं तो उस पर ब्लड भी लगा होता है उसे साफ करना बहुत जरूरी होती है. 

चिकन को धोते समय रखें इन बातों का ध्यान

सबसे पहले चिकन को हमेशा किसी कटोरे में हल्के हाथ से धोए, ताकि उसके पानी की छींटें कम से कम बाहर आए. 

पानी से चिकन को साफ तरीके से धोने के बाद सिंक एरिया को भी अच्छी तरह से साफ करें और अपने हाथों को भी साबुन से वॉश करें. 

Advertisement

इसके अलावा चिकन को अच्छी तरह से पकाएं, ताकि अंदर से उसका कोई हिस्सा कच्चा ना रहें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement