1.39 लाख करोड़ की संपत्ति, 3100 करोड़ का जहाज, महंगी कारें, सऊदी क्राउन प्रिंस की लग्जरी लाइफ देख चौंक जाएंगे

Saudi Arabia Crown Prince: सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (Mohammed bin salman) है. उन्हें MBS नाम से भी जाना जाता है. MBS अपनी लैविश लाइफ के लिए जाने जाते हैं. क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की लग्जरी लाइफ, संपत्ति, असेट्स, कार कलेक्शन, जहाज, घर के बारे में आर्टिकल में जानेंगे.

Advertisement
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (Image credit: Facebook/mohammed bin salman) सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (Image credit: Facebook/mohammed bin salman)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2022,
  • अपडेटेड 3:11 PM IST
  • सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज की सेहत खराब है
  • किंग के बेटे MBS को 2017 में क्राउन प्रिंस बनाया गया था
  • पिता की सेहत ठीक न होने के कारण MBS ही काम संभाल रहे हैं

पूरी दुनिया में तेल की बात होते ही सबसे पहले सऊदी अरब का जिक्र आता है. सऊदी अरब अपनी तेल संपदा के लिए जाना जाता है. हालांकि, सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान सऊदी की अर्थव्यवस्था की निर्भरता तेल पर कम करना चाहते हैं. सऊदी के वर्तमान किंग का नाम सलमान बिन अब्दुल अजीज है. उनकी सेहत सही नहीं होने के कारण उनके बेटे मोहम्मद बिन सलमान (Mohammed bin salman) सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस हैं. उन्हें MBS नाम से भी जाना जाता है. 

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान काफी लग्जरी लाइफ जीते हैं. अकूत दौलत, लग्जरी गाड़ियां, आलीशान महल और शाही जहाज समेत उनकी लाइफस्टाइल हमेशा चर्चा का विषय रहती है. तो आइए आज MBS की लाइफस्टाइल के बारे में भी जान लीजिए.

2017 में बने थे क्राउन प्रिंस

31 अगस्त 1985 को जन्मे मोहम्मद बिन सलमान सऊदी के वर्तमान किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज की तीसरी पत्नी फहदा बिन्त फलाह के बेटे हैं. MBS के पिता सलमान बिन अब्दुल अजीज ने 79 वर्ष की आयु में गद्दी संभाली थी. जून 2017 में किंग सलमान ने MBS को वहां का क्राउन प्रिंस बनाया था. 

ग्रेजुएशन होने के बाद MBS ने 2009 में अपने किंग के विशेष सलाहकार के रूप में नियुक्त होने से पहले कई स्टेट एजेंसियों के लिए काम किया. द गार्जियन के अनुसार, 36 साल के MBS को काम करने का काफी शौक है इसलिए वे ऑफिस में लगभग 18 घंटे बिताते हैं. 

Advertisement

परिवार में 15 हजार लोग और लग्जीरियस लाइफस्टाइल

CNBC की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी के शाही परिवार में लगभग 15 हजार सदस्य हैं. सऊदी की रॉयल फैमिली अपने अल यममाह पैलेस (Al-Yamamah Palace) में रहती है. सीबीएस न्यूज ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था, जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा सऊदी अरब के रियाद में रॉयल फैमिली के विशाल एर्गा पैलेस में पहुंचे थे तो उन्हें गोल्ड प्लेटेड क्लेनेक्स डिस्पेंसर और सोने की कुर्सियों के साथ देखा था. 

इस शाही परिवार के बारे में कहा जाता है कि स्विट्जरलैंड, लंदन, फ्रांस और मोरक्को सहित दुनिया भर में उनकी कई प्रॉपर्टीज हैं.

मोहम्मद बिन सलमान की संपत्ति (Property of mohammed bin salman)

Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस की फैमिली के पास लगभग 737.60 खरब ($95 billion) से अधिक की संपत्ति है. वहीं कुछ रिपोर्ट दावा करती हैं, MBS की संपत्ति 1 लाख 39 हजार 700 करोड़ ($18 बिलियन) से अधिक है. 

MBS के पास एक लग्जरी यॉट (जहाज) है जिसकी कीमत करीब 31.27 अरब ($400 मिलियन) रुपए बताई जाती है. 439 फीट लंबे इस जहाज में दो हेलीपैड, एक पनडुब्बी और एक नाइट क्लब, मूवी थियेटर, जिम जैसी सुविधाएं भी हैं. 

इसके अलावा MBS ने लियोनार्डो दा विंची की एक यूनीक पेंटिंग भी खरीदी थी, जिसकी कीमत 34.91 अरब ($450 मिलियन) बताई जाती है. रिपोर्ट दावा करती हैं कि MBS ने 2017 में दुनिया का सबसे महंगा घर खरीदा था, जिसकी कीमत 23.24 ($300 मिलियन) बताई थी. उनके पास कई प्राइवेट जेट, हेलीकॉप्टर, यूनीक पेंटिंग्स और हवेलिया भी हैं.

गिफ्ट बेचकर कमाए थे 77.58 लाख

Advertisement

NYpost के मुताबिक, MBS को अपने परिवार से काफी महंगे-महंगे गिफ्ट मिला करते थे. 16 साल की उम्र तक उन्हें जितने भी महंगे गिफ्ट, सोने के सिक्के और लग्जरी घड़ियां मिली थीं, उन्होंने उसे बेचकर लगभग 77.58 लाख रुपये जोड़ लिए थे और उनसे शेयर का कारोबार शुरू किया था. इसके बाद जब उन्हें मुनाफा मिला तो उन्होंने अपनी कंपनियों को लॉन्च करना शुरू कर दिया. उन्होंने एक कचरे को इकट्ठे करने का बिजनेस शुरू किया था और रियल एस्टेट कंपनियों के एक ग्रुप की शुरुआत की थी. 

लग्जरी गाड़ियों के शौकीन

रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी प्रिंस एमबीएस लग्जरी कारों के शौकीन हैं. SWNS की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके पास कम से कम तीन लेम्बोर्गिनी, पांच फरारी, पांच पोर्श और कई रोल्स रॉयस, ऑडी, बेंटले और बीएमडब्ल्यू गाड़ियां हैं. इनमें से कई गाड़ियों की कीमत अरबों रुपये है. प्रिंस के पास कोएनिगसेग अगेरा (Koenigsegg Agera) और बुगाटी वेरॉन सुपर स्पोर्ट (Bugatti Veyron Super Sport) कार भी हैं, जिनकी कीमतें लगभग 19.3 करोड़ ($2.5 Million) बताई जाती हैं.

(Disclaimer: यह जानकारी विभिन्न रिपोर्ट्स के आधार पर दी गई है, हम किसी भी चीज का दावा नहीं करते हैं.)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement