सचिन तेंदुलकर का परिवार इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है, जिसकी वजह उनके बेटे अर्जुन की शादी है. 5 मार्च को मुंबई में मराठी रीति-रिवाज के साथ अर्जुन ने अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर सानिया चंडोक से रॉयल अंदाज में शादी की. मुंबई में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी में काफी बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं और इस रॉयल वेडिंग के खूब चर्चे भी हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज जमकर वायरल हो रहे हैं और उन पर लोग अपने रिएक्शन भी रहे हैं.
तेंदुलकर और मर्चेंट परिवार एक फोटो में साथ में नजर आ रहा है, सभी के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है. इन फोटोज में सारा और उनकी नई भाभी सानिया चंडोक के बीच की खास बॉन्डिंग ने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया है. शादी की इन तस्वीरों में ननद-भाभी का यह रिश्ता किसी मिसाल से कम नहीं लग रहा.
सचिन की लाडली सारा तेंदुलकर अपनी भाभी सानिया के साथ बहुत स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हैं, जिसकी झलक शादी की फोटोज में भी देखने को मिल रही है. वेडिंग फोटोज में सारा ने जिस तरह से अपनी भाभी सानिया का हाथ थाम रखा है, उसे देखकर कोई नहीं कह सकता है कि वो ननद-भाभी हैं.
सानिया और सारा दोनों पक्की दोस्त लग रही हैं और दोनों एक-दूसरे के साथ काफी सहज भी लग रही हैं. एक फोटो में अर्जुन अपनी मां अंजलि का हाथ पकड़े खड़े हैं और उनके साइड में सानिया और सारा दोनों को हाथ थामे और खिलखिलाते हुए देखा जा सकता है.
तस्वीरों में सारा और सानिया दोनों ही ट्रेडिशनल आउटफिट्स में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. जहां सारा तेंदुलकर ने पेस्टल शेड की साड़ी और जूलरी पहन सबको अपने शाही अंदाज से इंप्रेस कर दिया है. वहीं सानिया मर्चेंट लाल और सुनहरे काम वाले हैवी साड़ी में बहुत सुंदर लग रही हैं.
सानिया और सारा को इतनी जल्दी एक-दूसरे के साथ इतना कंफर्टेबल देखकर लोगों के मन में यह सवाल खड़े हो गए हैं कि क्या यह दोनों एक-दूसरे को पहले से जानती हैं. सगाई से लेकर शादी तक अर्जुन की गर्लफ्रेंड सानिया का रिश्ता सारा के साथ काफी खास दिखा. वैसे कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सारा और सानिया बचपन की दोस्त हैं, इसलिए दोनों एक-दूसरे के काफी क्लोज भी हैं. शायद यही वजह है कि शादी के दौरान सानिया के साथ सारा तेंदुलकर एक बड़ी बहन और एक पक्की दोस्त की तरह खड़ी नजर आईं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क