Sara Tendulkar Dance Video: क्रिकेट की दुनिया के भगवान कहलाने वाले सचिन तेंदुलकर अब ससुर बन गए हैं, 5 मार्च को मुंबई में उनके बेटे अर्जुन शादी के बंधन में बंध गए. अर्जुन ने अपनी मंगेतर सानिया के साथ मराठी रीति-रिवाज से शादी रचाई. इस ग्रैड वेडिंग में तमाम फिल्म स्टार्स और क्रिकेट की दुनिया के कई दिग्गज शरीक हुए थे. अर्जुन और सानिया की शादी से पहले उनकी संगीत सेरेमनी रखी गई थी, जिसके वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.
छोटे भाई अर्जुन की शादी में बहन सारा का अलग ही टशन देखने को मिला, मेहंदी से लेकर शादी तक सारा का हर लुक फैंस को अपनी दीवाना बना रहा था. सारा का अंदाज लोगों को बहुत पसंद आया और अब उनका एक वीडियो इंटरनेट पर खूब देख जा रहा है, जिसमें वो अर्जुन और सानिया के संगीत में स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं.
अर्जुन और सानिया की मेहंदी और संगीत में सारा ने फैशन डिजाइनर अर्पिता मेहता का मल्टीकलर हैवी एम्ब्रॉयडरी लहंगा पहना था, जिस पर शीशे का शानदार काम हो रखा था. इस लहंगे को रॉयल टच देने के लिए इसके साथ उन्होंने बेहद खूबसूरत ग्रीन दुपट्टा कैरी किया था. बालों में परांदा और माथे पर हैवी मांगटीका के अलावा गले में हैवी कुंदन और मोतियों से सजा हार पहना था. सारा ने सिर्फ अपने लुक से ही नहीं बल्कि अपने धमाकेदार डांस से भी संगीत में सारी लाइमलाइट चुराई.
भाई और बहन का रिश्ता बहुत खास होता है और एक-दूसरे की शादी का भी उनको बहुत इंतजार होता है. सारा भी अपने छोटे भाई को दूल्हा बनते देखने के लिए काफी एक्साइटेड थीं और उनकी भाभी भी उनकी खास दोस्त है. सानिया और अर्जुन की संगीत नाइट का जो वीडियो सामने आया है, उसमें सारा अपने दोस्तों के साथ स्टेज पर डांस कर रही हैं.
भाई के संगीत में सारा 'आज तो पागल हो जाओ ते जब वजद,पंजाबी वेडिंग सॉन्ग..ढोलों के बीटों पे मैं तो डोलना' गाने पर डांस कर रही हैं और वो बड़ी सफाई के साथ हर एक स्टेप को करती दिखाई दे रही हैं. सोशल मीडिया सेंसेशन सारा का स्टाइल और फैशनसेंस तो कमाल है, लेकिन उनके डांस मूव्स भी काफी अट्रैक्टिव हैं.
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में शादी के बंधन में बंधे. अर्जुन और सानिया दोनों ने ही बहुत सिंपल लुक कैरी किया था, दोनों में रेड कलर के मैचिंग आउटफिट पहने थे. दुल्हन सानिया लाल रंग की साड़ी में बहुत प्यारी लग रही थीं और उन्होंने उसके साथ ग्रीन कलर की जूलरी स्टाइल की थी और हाथों में भी ग्रीन-रेड कलर का चूड़ा पहना था. लाल रंग की शेरवानी और सफेद पायजामा पहने दूल्हे राजा अर्जुन भी बहुत हैंडसम लग रहे थें.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क