Hotel leftover food truth: बड़े होटलों में रात के बचे हुए खाने का क्या होता है? संजीव कपूर ने बताया सच

क्या आप भी सोचते हैं कि होटल कल का खाना आज खिलाते हैं? शेफ संजीव कपूर ने एक पॉडकास्ट में बताया है कि आखिर बड़े-बड़े होटल्स रात के बचे हुए खाने का क्या करते हैं.

Advertisement
शेफ संजीव कपूर ने होटल इंडस्ट्री का सीक्रेट बताया है. (Photo: ITG) शेफ संजीव कपूर ने होटल इंडस्ट्री का सीक्रेट बताया है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:00 PM IST

Hotel leftover food truth: अक्सर हम जब किसी बड़े होटल या बफेट में खाना खाने जाते हैं तो मन में यह सवाल जरूर आता है कि वहां इतना सारा खाना बचा हुआ है. अब यदि वो पूरा खत्म नहीं हुआ तो आखिर इतना सारा बचा हुआ खाना कहां जाएगा? क्या होटल वाले उसे अगले दिन परोस देंगे या फिर उसे फेंक देंगे? इन सवालों को लेकर सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों तक अलग-अलग तर्क मौजूद हैं. हाल ही में शेफ संजीव कपूर ने एक पॉडकास्ट में इस बारे में बताया कि आखिर रात के बचे खाने का बड़े-बड़े होटल्स क्या करते हैं.

Advertisement

क्या अगले दिन परोसा जाता है बासा खाना?

संजीव कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान स्पष्ट किया कि लोग अक्सर यह गलतफहमी पाल लेते हैं कि बफेट में बचा हुआ खाना अगले दिन ग्राहकों को दिया जाता है. उन्होंने कहा, होटल भी बिल्कुल वैसा ही करते हैं जैसा हम अपने घरों में करते हैं यानी रीपर्पज (Repurpose) करते हैं. इसका मतलब है कि यदि कोई सामान या खाना सुरक्षित है तो उसे नए तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन उसकी क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं किया जाता.

होटल में खाना बर्बाद होने से कैसे बचता है?

संजीव कपूर ने बताया, बड़े होटलों में खाना बनाने का एक सटीक गणित होता है. वहां काम करने वाले शेफ और स्टाफ पूरी तरह से ट्रेंड होते हैं और उन्हें पता होता है कि कितने मेहमानों के लिए कितना खाना पर्याप्त होगा. इसलिए वे बहुत उतना खाना नहीं बनाते कि वो बहुत अधिक बर्बाद हो. 

खाने की बर्बादी को रोकने के लिए आधुनिक तकनीकों और डेटा का इस्तेमाल किया जाता है जिससे यह डिसाइड हो सके कि खाना कम से कम बर्बाद हो.

Advertisement

जब खाना बच जाए तो क्या होता है?

संजीव कपूर ने बताया कि जो खाना वास्तव में खराब हो जाता है या खाने लायक नहीं बचता, उसे होटल भी उसी तरह फेंक देते हैं. होटलों की अपनी वेस्ट मैनेजमेंट स्ट्रक्चर होता है. वहीं दुनिया भर के कई होटल अब बचे हुए सुरक्षित खाने को जरूरतमंदों या फूड बैंकों तक पहुंचाने का काम भी करते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement