बेटे-बहू को पापा सचिन तेंदुलकर का शादी से पहले खास मैसेज, स्टेज पर सरेआम कही दिल छू लेने वाली बात, Video

क्रिकेट के मैदान पर बड़े-बड़े गेंदबाजों के पसीने छुड़ाने वाले सचिन तेंदुलकर जब अपने बेटे और बहू को सलाह देने स्टेज पर आए, तो उन्होंने बल्लेबाजी नहीं बल्कि जिंदगी की गहराई की बात की. सचिन ने मेहंदी के रंग का उदाहरण देते हुए एक ऐसी बात कही, जो आज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

Advertisement
सारा ने भाई की शादी खूब रंग जमाया  (PHOTO:ITG) सारा ने भाई की शादी खूब रंग जमाया (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:56 PM IST

Sachin Tendulkar Video: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के घर इन दिनों खुशियों का माहौल है. उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक शादी के बंधन में बंध चुके हैं. मुंबई में हुई इस ग्रैंड शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. शादी से पहले हुई मेहंदी सेरेमनी भी बेहद खास रही, जिसमें परिवार और दोस्तों ने मिलकर जश्न मनाया. मेहंदी सेरेमनी के वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. 

Advertisement

बहन सारा के डांस वीडियो के बाद अब मेहंदी की रात का एक खास वीडियो इस समय इंटरनेट पर खूब चर्चा में है. इस वीडियो में सचिन तेंदुलकर स्टेज पर माइक पकड़े नजर आ रहे हैं और अपने बेटे और बहू के लिए दिल छू लेने वाली बात कहते दिखाई दे रहे हैं. सचिन की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि शादी से पहले पापा सचिन ने अपने बेटे-बहु को क्या सलाह दी थी.

सचिन तेंदुलकर की खास सलाह

वायरल हो रहे इस वीडियो में सचिन तेंदुलकर ने हरे रंग का कुर्ता पहना है और उसके ऊपर उन्होंने जैकेट पहना रखा है. इस आउटफिट में वो काफी हैंडसम लग रहे हैं. वीडियो में वो स्टेज पर खड़े हैं और उन्होंने अपने हाथ पर माइक पकड़ा हुआ है.

Advertisement

सचिन कहते हैं, 'मेहंदी की जो गहराई होती है, वो समय के साथ और गहरी होती जाती है.'  सचिन की इस बात को लोग शादीशुदा जिंदगी से जोड़कर देख रहे हैं. अक्सर ही कहा जाता है कि मेहंदी का रंग जितना गहरा होता है, पति-पत्नी का प्यार भी उतना गहरा होता जाता है.

अर्जुन-सानिया दिखें खुश

शादी की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं, जिसमें दूल्हे बने अर्जुन तेंदुलकर भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं और अपनी पत्नी सानिया का हाथ थामे पैप्स के सामने पोज भी दिए. क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान बना रहे अर्जुन के लिए यह पल बेहद खास रहा. मेहंदी सेरेमनी में परिवार के करीबी लोग और दोस्त की मौजूदगी में खास अंदाज में सेलिब्रेट किया.

सोशल मीडिया पर सचिन तेंदुलकर का यह वीडियो फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है. लोग उनकी सादगी और पारिवारिक मूल्यों की तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि सचिन न सिर्फ एक महान क्रिकेटर हैं, बल्कि एक जिम्मेदार और प्यार करने वाले पिता भी हैं. अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी का जश्न हर किसी के लिए यादगार बन गया है, जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर लगातार लोगों का दिल जीत रही हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement