270 डिग्री के अनोखे मंडप में हुई थी अर्जुन तेंदुलकर-सानिया की शादी, सजावट देख मेहमान रह गए हैरान

Arjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने 5 मार्च 2026 को सानिया चंडोक से मुंबई के सेंट रेजिस होटल में शादी हुई थी. इस शादी में खेल, फिल्म और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. खास बात यह रही कि शादी 270 डिग्री के भव्य मंडप में हुई और हर्षदीप कौर व शंकर महादेवन ने लाइव मंगलाष्टक गाकर रस्मों को और खास बना दिया.

Advertisement
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी 270 डिग्री के बड़े मंडप में हुआ (Photo: Instagram@epicstories.in) अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी 270 डिग्री के बड़े मंडप में हुआ (Photo: Instagram@epicstories.in)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:56 PM IST

Arjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: भारतीय क्रिकेट जगत के मास्टर व भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर 5 मार्च 2026 को अपनी मंगेतर सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं. इस खास जश्न में खेल, राजनीति, फिल्म और बिजनेस जगत की कईं बड़ी हस्तियां भी शामिल हुई थीं. जश्न में अमिताभ बच्चन, नीता अंबानी, आकाश अंबानी और शाहरुख खान जैसी जानी मानी हस्तियां भी देखने को मिली. लेकिन, इस जश्न की सबसे अनोखी और खास बात थी कि अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी बड़े ही सिंपल और सादगी भरे अंदाज में हुई. हालांकि, शादी में एक और चीज थी जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, वह था शादी का भव्य मंडप.   

Advertisement

270 डिग्री के मंडप में हुई शादी

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी की ज्यादातर रस्में मुंबई के The St. Regis Mumbai जैसे लग्जरी होटल में आयोजित की गई थीं. शादी की थीम 'SAAJ' रखी गई थी, जो दूल्हा-दुल्हन के नामों को मिलाकर बनाई गई थी. मेहंदी समारोह जहां रंगों से भरा हुआ था, वहीं शादी एकदम शांत माहौल में करवाई गई. 

लेकिन, पूरी शादी का आकर्षण था 270 डिग्री का खास मंडप, जिसे बेहद सॉफ्ट और एलिगेंट अंदाज में सजाया गया था. मंडप की सजावट में बेबीज ब्रीथ फूलों के साथ ऑफ-व्हाइट, हल्के गुलाबी, हरे रंग और गोल्डन टोन का इस्तेमाल भी किया गया था. इस सजावट से शादी की रस्मों में चार चांद लग गए थे. 

लाइव म्यूजिक से बढ़ी रस्मों की खूबसूरती

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी में लाइव गानों का भी खास इंतजाम किया गया था. जहां फेमस सिंगर हर्षदीप कौर ने दुल्हन की एंट्री के समय लाइव गाना गाया था. इन्हीं के साथ सिंगर शंकर महादेवन ने भी मंगलाष्टक गाकर पूरे माहौल को और भावुक बना दिया था. शादी की रस्में पूरी होने के बाद मेहमानों के लिए पारंपरिक महाराष्ट्रीयन अंदाज में बैठकर खाने की व्यवस्था भी की गई थी, जिसे पंगत कहा जाता है. लेकिन, अब सवाल ये उठता है कि क्या होता है मंगलाष्टक, जो सिंगर शंकर महादेवन ने गाया था.

Advertisement

क्या होता है मंगलाष्टक?

ज्योतिषियों के मुताबिक, मंगलाष्टक (Mangalashtak) का अर्थ है आठ मांगलिक श्लोक, जो संस्कृत में रचित होते हैं और विशेषकर हिंदू या जैन विवाह समारोहों में वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए गाए जाते हैं. इसमें भगवान गणेश, देवताओं, और तीर्थंकरों का स्मरण कर नए जोड़े के सुखी, समृद्ध और बाधा-रहित जीवन की कामना की जाती है. हिंदू शादियों में इसे आमतौर पर वर-वधू के बीच से 'अंतरपट' (पर्दा) हटने के समय और जयमाला से पहले गाया जाता है. 

कौन कौन हुआ था शामिल?

शादी में खेल, फिल्म और राजनीति जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं थी. मेहमानों में एम. एस. धोनी, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, जहीर खान, इरफान पठान, रवि शास्त्री, देवेन्द्र फडणवीस और राज ठाकरे जैसे कई नाम शामिल थे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement