Rice Water Ice Cubes: महंगे फेशियल की नहीं पड़ेगी जरूरत! घर पर इस तरह बनाएं राइस वाटर आइस क्यूब्स, शीशे जैसा चमकेगा चेहरा

Rice Water Ice Cubes: राइस वाटर आइस क्यूब्स ग्लोइंग स्किन पाने का एक सस्ता और असरदार घरेलू नुस्खा है, जिसे आप आसानी से घर पर बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं. आज हम आपको घर पर चावल के पानी से राइस वाटर आइस क्यूब्स बनाने का आसान तरीका बताएंगे.

Advertisement
चावल के पानी से घर पर बनाएं राइस वाटर आइस क्यूब्स, गर्मियों में भी शीशे जैसा चमकेगा चेहरा (Photo- ITG) चावल के पानी से घर पर बनाएं राइस वाटर आइस क्यूब्स, गर्मियों में भी शीशे जैसा चमकेगा चेहरा (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:24 PM IST

Rice Water Ice Cubes: अगर आप बिना किसी महंगे प्रोडक्ट्स और बिना पार्लर जाए ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं तो राइस वॉटर आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है. चावल का पानी स्किन को साफ, सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है. खास बात यह है कि इसे घर पर बहुत आसानी से तैयार किया जा सकता है. आज हम आपको राइस वॉटर से आइस क्यूब्स बनाने और उन्हें इस्तेमाल करने का सही तरीका बताएंगे. ये आइस क्यूब्स गर्मियों में आपकी स्किन को ठंडक देने के साथ-साथ स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने और ग्लोइंग स्किन पाने में मदद करेंगे.

Advertisement

राइस वाटर आइस क्यूब्स कैसे बनाएं?

  1. राइस वाटर आइस क्यूब्स बनाने के लिए सबसे पहले एक कप चावल लें और उन्हें अच्छी तरह धो लें. 
  2. अब चावलों को लगभग आधे घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें. 
  3. इसके बाद इन्हें 30 मिनट तक उबाल लें. 
  4. जब चावल उबल जाएं तो उनका पानी छानकर अलग कर लें और ठंडा होने दें. 
  5. ठंडा होने के बाद इस पानी को आइस क्यूब ट्रे में डालें और फ्रीजर में जमने के लिए रख दें. चाहें तो इसमें एलोवेरा जेल या गुलाब जल भी मिला सकते हैं.

राइस वाटर आइस क्यूब्स चेहरे पर लगाएं कैसे ?

सुबह सबसे पहले चेहरे को अच्छे से साफ कर लें और सुखा लें. अब एक आइस क्यूब लेकर उसे हल्के-हल्के गोल घुमाते हुए पूरे चेहरे पर मसाज करें. मसाज के बाद चेहरे को वैसे ही छोड़ दें. थोड़ी देर बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगा लें. बेहतर रिजल्ट के लिए इसे हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं.

Advertisement

इन बातों का रखें ध्यान
इन आइस क्यूब्स को आप 5-6 दिन तक फ्रिज में रखकर आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं. वैसे तो घर पर बने राइस वाटर आइस क्यूब्स बिल्कुल सेफ होते हैं. लेकिन बहुत ज्यादा सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. इसके अलावा, जिन लोगों को चेहरे पर पहले से पिंपल्स, एक्ने या स्किन इंफेक्शन की समस्या है, उन्हें भी इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement