PCOS से जूझ रही 113 Kg की लड़की ने घटाया 56 किलो वजन, खुद बताया अपना वेट लॉस सीक्रेट

पीसीओएस (pcos) जैसी हार्मोनल समस्या के बाद 56 किलो वजन कम करना आसान नहीं था, लेकिन लड़की ने सही समझ, बैलेंस्ड डाइट और लगातार मेहनत से ऐसा कर दिखाया है. उसने अपनी जर्नी बताई है.

Advertisement
समझदारी से घटा 56 किलो वेट घटाया है. (Photo: Instagram/heatherpcosprincess) समझदारी से घटा 56 किलो वेट घटाया है. (Photo: Instagram/heatherpcosprincess)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:00 PM IST

PCOS weight loss tips: वजन कम करना आज के समय में सिर्फ फिट दिखने का ट्रेंड नहीं बचा है बल्कि एक जरूरत बन गया है. लेकिन कुछ ऐसी हेल्थ कंडिशंस भी होती हैं जिनके कारण वजन कम करने में समस्या आती है और आसानी से वजन कम नहीं होता. पीसीओएस भी उन्हीं में से एक है. लेकिन एक लड़की जिसका वजन 113 किलो तक पहुंच गया था, उसने पीसीओएस के बावजूद भी अपना करीब 56 किलो वजन कम कर लिया है और अपनी जर्नी शेयर की है.

खास बात ये है कि उसने सिर्फ डाइट या जिम पर भरोसा नहीं किया बल्कि अपनी गलतियों से सीखते हुए धीरे-धीरे सही रास्ता अपनाया और अपना वजन कम किया. तो आइए जानते हैं उनकी फिटनेस जर्नी कैसी रही और कैसे वजन कम हुआ? 

Advertisement

कैसे शुरू हुई वेट लॉस जर्नी

लड़की ने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया, 'पीसीओएस (PCOS) के कारण लगातार मेरा वजन बढ़ रहा था. हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से वजन कम करना मेरे लिए काफी मुश्किल था. शुरुआत में मैंने कई एक्सट्रीम डाइट्स और ट्रेंडिंग तरीकों को अपनाया लेकिन रिजल्ट न के बराबर रहा. इसके बाद मैंने अपनी बॉडी को समझना शुरू किया और धीरे-धीरे लाइफस्टाइल में बदलाव किए. इससे मेरा वजन कम आसानी से हो गया.'

वेट लॉस के दौरान कीं ये बड़ी गलतियां

वजन घटाने के शुरुआती दौर में उसने कुछ ऐसी गलतियां कीं जो आमतौर पर लोग करते हैं. जैसे पूरी तरह से ग्लूटेन और डेयरी छोड़ देना, बहुत कम खाना और जरूरत से ज्यादा वर्कआउट करना.

इन गलतियों का असर उसकी एनर्जी और मेटाबॉलिज्म पर पड़ा. बाद में उसे एहसास हुआ कि एक्सट्रीम तरीके लंबे समय तक टिकाऊ नहीं होते.

Advertisement

क्या था असली टर्निंग पॉइंट

लड़की ने बताया असल बदलाव तब आया जब उसने बैलेंस्ड डाइट और सस्टेनेबल रूटीन अपनाया. उसने प्रोटीन-रिच डाइट, रेगुलर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और पर्याप्त नींद पर ध्यान दिया. इसके साथ ही उसने अपने स्ट्रेस लेवल को कंट्रोल करना भी सीखा. धीरे-धीरे उसका वजन कम होने लगा और शरीर में बदलाव दिखने लगे.

56 किलो वजन कम करने का फॉर्मूला

लड़की के ट्रांसफॉर्मेशन का सबसे बड़ा सीक्रेट था, कंसिस्टेंसी. उसने किसी शॉर्टकट या इंजेक्शन का सहारा नहीं लिया, बल्कि हेल्दी आदतों को अपनी लाइफ का हिस्सा बना लिया. छोटे-छोटे बदलाव, जैसे रोज वॉक करना, जंक फूड से दूरी और पानी की सही मात्रा लेना, उसके लिए गेमचेंजर साबित हुए.

लड़की की ये ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी बताती है कि वजन घटाने के लिए जल्दबाजी या एक्सट्रीम डाइट की जरूरत नहीं होती. खासकर पीसीओएस जैसी कंडीशन में धैर्य और सही गाइडेंस सबसे ज्यादा जरूरी है. सही जानकारी, बैलेंस्ड लाइफस्टाइल और खुद पर भरोसा ही आपका वजन कम करा सकती है. लेकिन ध्यान रखें हमेसा किसी एक्सपर्ट या फिटनेस कोच के अंडर में रहकर ही वजन कम करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement