Home Remedies for Open Pores: ओपन पोर्स के कारण चेहरा हो गया है खराब? अपनाएं ये घरेलू उपाय, स्किन होगी सॉफ्ट और ग्लोइंग

Home Remedies for Open Pores: आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे जो ओपन पोर्स की समस्या को कम करके ग्लोइंग स्किन पाने में आपकी मदद करेंगे. ये उपाय स्किन की नमी बनाए रखते हुए पोर्स को सिकोड़ने में मदद करते हैं और चेहरे पर नेचुरल ग्लो बनाए रखते हैं.

Advertisement
ओपन पोर्स से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये 3 घरेलू उपाय, स्किन दिखेगी सॉफ्ट और स्मूद (Photo- ITG) ओपन पोर्स से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये 3 घरेलू उपाय, स्किन दिखेगी सॉफ्ट और स्मूद (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:18 AM IST

Home Remedies for Open Pores: खूबसूरत और साफ चेहरा हर किसी की चाहत होती है लेकिन कई बार चेहरे पर नजर आने वाले छोटे-छोटे छेद यानी ओपन पोर्स इस खूबसूरती को फीका कर देते हैं. वैसे तो पोर्स हमारी स्किन का नेचुरल हिस्सा होते हैं. ये स्किन को पोषण देना और चेहरे की नमी को बरकरार रखने में मदद करते हैं लेकिन स्किन केयर की गलतियों या सही से देखभाल न करने की वजह से कुछ लोगों में ये पोर्स जरूरत से ज्यादा बड़े हो जाते हैं. 

Advertisement

यह देखने में खराब लगते हैं और इनमें धूल-मिट्टी भी जमा होने लगती है, जिसके कारण चेहरे पर कील-मुंहासों की समस्या बढ़ जाती है. ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इसे नेचुरल तरीके से कम कर सकते हैं. इससे आपकी स्किन फिर से स्मूद और ग्लोइंग नजर आएगी.

बर्फ के टुकड़े 
आइस क्यूब की मदद से ओपन पोर्स की समस्या से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है. इसे चेहरे पर लगाना भी बेहद आसान है. इसे लगाने से पहले चेहरे को साफ पानी से धो लें. इसके बाद बर्फ के कुछ टुकड़ों को किसी कॉटन के कपड़े में लपेटकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें. इससे ओपन पोर्स कम होने में मदद मिलती है. साथ ही चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे स्किन ग्लोइंग और यंग नजर आती है.

Advertisement

मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी से भी ओपन पोर्स की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है. इसके लिए मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल को मिलाकर फेस पैक तैयार कर लें.चेहरे को अच्छी तरह साफ करने के बाद इस पैक को लगाएं. 10-15 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें, फिर मॉइस्चराइजर लगा लें.

बेसन 
बेसन का इस्तेमाल लंबे समय से स्किन को हेल्दी रखने, चेहरे की रंगत निखारने और एक्सफोलिएट करने के लिए किया जाता रहा है. इसके अलावा बेसन स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल को कम करने में भी मदद करता है. ओपन पोर्स कम करने के लिए बेसन में हल्दी और दही मिलाकर पेस्ट बना लें. चेहरा धोने के बाद इस पेस्ट को लगाएं. 10-15 मिनट बाद, जब यह सूख जाए तो चेहरे को ठंडे पानी से धो लें.

डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement