Nita Ambani TIME100 Gala Look: जब बात ग्लोबल रेड कार्पेट की हो और वहां भारतीय संस्कृति का जादू न चले, ऐसा मुमकिन नहीं है. टाइम100 गाला 2026 के स्टेज पर मिसेज नीता अंबानी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि असली लग्जरी वही है, जिसमें अपनी जड़ों की खुशबू हो. न्यूयार्क से नीता अंबानी का नया लुक सुर्खियों में बना हुआ है, उनका यह लुक सिर्फ एक आउटफिट नहीं, बल्कि भारतीय शिल्प, इतिहास और हाई-एंड फैशन का एक पावरफुल स्टेटमेंट था. उन्होंने इस बार सिर्फ साड़ी से नहीं बल्कि अपनी रॉयल जूलरी से भी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया
बनारसी सिल्क साड़ी में सजीं नीता
नीता अंबानी ने विदेशी जमीन पर स्वदेश की हैंडवोवन बनारसी साड़ी पहनी थी. आज मॉर्डन वर्ल्ड में उनकी हाथ से बुनी गई इस साड़ी ने यह मैसेज भी दिया कि हमारी पारंपरिक बुनाई आज भी सबसे ज्यादा वर्सेटाइल और ट्रेंडी है. साड़ी के ट्रेडिशनल मोटिफ्स और सिल्क की रिच डिजाइन ने उनके लुक में टाइमलेस एलीगेंस भी एड किया.
मनीष मल्होत्रा का मॉडर्न टच
मिसेज अंबानी ने हैंडवोवन साड़ी के साथ फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का हैंडक्राफ्टेड ब्लाउज स्टाइल किया था, जो उनके इस क्लासिक लुक को मॉर्डन रॉयल्टी में बदलने का काम कर रहा था. साड़ी जितनी पारंपरिक थी, ब्लाउज की स्टाइलिंग उतनी ही मॉर्डन था, आज की जनरेशन के बीच यही फ्यूजन फेमस हो रहा है.
101 कैरेट का 'म्यूजियम पीस' नेकलेस
नीता के आउटफिट से ज्यादा उनके पूरे लुक की सबसे बड़ी हाईलाइट उनकी जूलरी थी, जो किसी अजूबे से कम नहीं थी. उन्होंने एक रेयर 101 कैरेट का पिंक-ब्राउन ओल्ड माइन रोज-कट डायमंड पहना नेकलेस पहना था.
क्या है 101 कैरेट डायमंड की खासियत
यह 101 कैरेट का पिंक-ब्राउन ओल्ड माइन रोज-कट डायमंड सिर्फ एक कीमती हीरा नहीं, बल्कि भारतीय शाही विरासत का हिस्सा है. इसका कनेक्शन हैदराबाद के निजामों की विरासत (1724-1948) की उस ग्रैंड दुनिया से है जो अपनी दौलत, कला और बेशकीमती जूलरी के लिए मशहूर रही.
7वें निजाम मीर उस्मान अली खान को दुनिया का सबसे अमीर शासक माना जाता था, मशहूर ‘जेकब डायमंड’ जैसे अनमोल रत्न को वह पेपरवेट की तरह इस्तेमाल करते थे. इसी शाही परंपरा का हिस्सा माना जाता है यह 101 कैरेट का एंटीक डायमंड.
इस हीरे का गर्म मिट्टी जैसा रंग और पुरानी ‘ओल्ड माइन’ कटिंग इसे बेहद रेयर बनाता है. यही वजह है कि यह नेकलेस सिर्फ जूलरी नहीं, बल्कि इतिहास, रॉयल्टी और भारतीय विरासत की चमकदार पहचान है.
क्यों खास है बसरा मोती
अनमोल हीरे को बसरा मोतियों की छह लाइनों में पिरोया गया था. बसरा मोती बेहद रेयर हैं और यह अपनी शाइन के लिए जाने जाते हैं, जो इस नेकपीस को एक शाही टच दे रहे हैं. इतने भारी नेकलेस के साथ लुक को बैलेंस करते हुए नीता अंबानी ने एक पिंक पेयर सॉलिटेयर डायमंड रिंग पहनी थी, जो उनके लुक को एलीगेंट बना रही थी.
नीता अंबानी ने ड्यूई और सटल बेस चुना है. उनका मेकअप हैवी या केकी नहीं लग रहा है, बल्कि चेहरे पर एक नेचुरल चमक नजर आ रही है. उनकी आंखों को सॉफ्ट स्मोकी टच देते हुए काजल और आईलाइनर को हल्का सा स्मज किया गया है. नीता ने साड़ी के ऊपर ब्लैक कलर की जैकेट पहनी है, जो उनके लुक को महारानी वाली वाइब दे रहा है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क