Nita Ambani Ranveer Singh Dance Video: मुंबई इस हफ्ते एक हाई प्रोफाइल शादी के खूब चर्चे हुए, इस शादी में अंबानी परिवार का अलग ही स्वैग देखने को मिला. मुकेश अंबानी की बहन दीप्ति सालगांवकर और जीजा दत्ताराज सालगांवकर के बेटे विक्रम की थी. प्री वेडिंग से लेकर शादी और रिसेप्शन में अंबानी परिवार ने जलवा देखने को मिला. भांजे विक्रम की शादी के फंक्शन में नीता अंबानी ने अपने डांस से रंग जमाया.
इस खास मौके पर नीता अंबानी और बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी मौजूदगी से इवनिंग को और भी यादगार बना दिया. रणवीर के साथ नीता अंबानी ने स्टेज पर खूब डांस किया, उन दोनों का जबरदस्त डांस वीडियो वायरल हो रहा है. डांस फ्लोर पर उनकी एनर्जी, कॉन्फिडेंस और स्टाइल ऐसा था कि मानो पूरी महफिल में चमक बिखर गई हो.
नई बहुरानी श्वेना पोय रैतुरकार के वेलकम में मामी नीता ने रणवीर सिंह के गाने 'गल्लां गूड़ियां' पर जमकर डांस किया. वीडियो में नीता और रणवीर दोनों ही 'गल्लां गूड़ियां' गाने का सिग्नेचर स्टेप करती नजर आ रही हैं. नीता अपने डांस से रणवीर को पूरी टक्कर दे रही हैं और उनके डांस मूव्स लोगों को भी बहुत पसंद आ रहे हैं. दोनों की केमिस्ट्री और अंदाज ने पूरे माहौल को एनर्जेटिक बना दिया.
नीता अंबानी हमेशा की तरह बेहद ग्रेसफुल अंदाज में नजर आईं. ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी में नीता बहुत खूबसूरत लग रही हैं, जिस पर बारीक कढ़ाई और सीक्विन वर्क है. नीत के लुक को खुले वेवी बाल और हल्का मेकअप और निखार रहे थे.
रणवीर सिंह भी हमेशा ही तरह इस बार भी अपने टॉप क्लास अवतार में नजर आएं, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा. इस पार्टी में ब्लैक आउटफिट में रणवीर बेहद स्टाइलिश और डैशिंग लग रहे थे. हर पार्टी में रणवीर पूरे जोश के साथ डांस करते दिखाई देते हैं और इस बार भी उनकी बॉडी लैंग्वेज और एक्सप्रेशन ने सभी का दिल जीत लिया.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क